Varad Vallabha Ganapati Temple: वरद वल्लभा मंदिर में भव्य सिंहासन पर विराजे भगवान गणपति, देखें वीडियो

Updated at : 29 Apr 2022 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
Varad Vallabha Ganapati Temple: वरद वल्लभा मंदिर में भव्य सिंहासन पर विराजे भगवान गणपति, देखें वीडियो

Varad Vallabha Ganapati Temple: गणपति प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तीसरे दिन कांचीपुरम के पंडित शबरी राजन और भरनीधरण आर सहित दक्षिण भारत के 8 पंडितों ने 121 मंगल कलश के जल, दुग्ध सहित पंचामृत से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणपति का महा अभिषेक किया.

विज्ञापन

Agra News: आगरा-फिरोजाबाद रोड पर स्थित छलेसर पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश के नवनिर्मित अष्टकोणीय वरद वल्लभा गणपति मंदिर में 10 फुट ऊंचे और 8 फुट चौड़े स्वर्णिम आभा के लिए भगवान गणपति मनमोहक सिंहासन पर विराजमान हो गए. गणपति प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तीसरे दिन कांचीपुरम के पंडित शबरी राजन और भरनीधरण आर सहित दक्षिण भारत के 8 पंडितों ने 121 मंगल कलश के जल, दुग्ध सहित पंचामृत से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणपति का महा अभिषेक किया. इस दौरान मंदिर प्रांगण में ओम महा गणपतए नमः की धुन लगातार भक्तों के कानों में रस घोलती रही. अब से रोजाना गणपति के भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए मंदिर में आ सकेंगे. आगरा में गणपति का यह पहला विशाल मंदिर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola