UP Election 2022: पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय बीजेपी में शामिल, धर्मपत्नी हुईं भावुक, देखें Video

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Election 2022: पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए. इस दौरान उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय समर्थकों को संबोधित करते हुए कई बार भावुक हुईं. देखें वीडियो.

विज्ञापन

UP Election 2022: बसपा के कद्दावर नेता और ब्राह्मणों में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. विगत शुक्रवार को उन्होंने बसपा से इस्तीफा दिया था. उनका स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा है जिसकी वजह से भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने रामवीर उपाध्याय को उनके शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर पहुंचकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई. इस दौरान रामवीर उपाध्याय को सुनने आए समर्थकों को अपने नेता के ना बोले जाने से मायूसी हाथ लगी. लेकिन वहीं रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय समर्थकों को संबोधित करते हुए कई बार भावुक भी हो गई.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola