Fighter Collection: ओपनिंग डे पर कितनी हुई फाइटर की कमाई? बैंग-बैंग-वॉर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई मूवी

Updated:
विज्ञापन
Fighter Collection: ओपनिंग डे पर कितनी हुई फाइटर की कमाई? बैंग-बैंग-वॉर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई मूवी

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और ��निल कपूर स्टारर फिल्म फाइटर का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी में अनिल कपूर, संजीदा शेख, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी हैं.

विज्ञापन

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर फिल्म फाइटर का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. सैकनिल्क के अनुसार, फाइटर भारत में सभी भाषाओं में अपने पहले दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही. गणतंत्र दिवस सप्ताहांत पर पड़ने के कारण फाइटर के कलेक्शन में बढ़ोतरी की उम्मीद है. मूवी में ऋतिक पैटी के रोल में है. मूवी में अनिल कपूर, संजीदा शेख, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी हैं. ओपनिंग डे पर फाइटर ने ऋतिक रोशन की पिछली एक्शन फिल्म वॉर और बैंग बैंग से कम का कलेक्शन किया. वॉर ने ओपनिंग डे पर 53 करोड़ की ओपनिंग की थी. जबकि बैंग बैंग ने अपने पहले दिन 27 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि रिलीज के बाद फाइटर को तगड़ा झटका लगा है. मूवी रिलीज होने के बाद ये ऑनलाइन लीक हो गई है. फिल्म Filmywap, OnlineSerieswatches, 123Series, 123Seriesrulz, Filmyzilla पर 1080p, 720p, HD क्वालिटी में फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने साझा किया कि उनके ‘पठान’ अभिनेता शाहरुख खान को आगामी फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आया. फिल्म निर्माता ने बताया कि शाहरुख को फाइटर विलेन का लुक बहुत पसंद आया.

Also Read: Fighter OTT: थिएटर के बाद इस ओटीटी पर रिलीज होगी ऋतिक रोशन की फाइटर! जानें-कब और कहां देख सकेंगे

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola