VIDEO: लालू यादव के करीबी RJD नेता को ED ने किया गिरफ्तार, सुभाष यादव लड़ चुके हैं लोकसभा चुनाव
Author Thakurshaktilochan sandilya
Updated:
विज्ञापन

VIDEO: लालू यादव के करीबी रहे राजद के नेता सुभाष यादव को ईडी ने गिरफ्तार किया है. जानिए क्या है वजह..
विज्ञापन
VIDEO: ED ने पटना में शनिवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की. पटना समेत अन्य जगहों पर भी रेड हुई. जांच एजेंसी के रडार पर राजद के नेता सुभाष यादव चढ़े. बालू के कारोबार में मिली गड़बड़ी की शिकायत और मनी लॉंड्रिंग के मामले में ईडी ने सुभाष यादव के आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की. सुभाष यादव राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी बताए जाते हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में राजद ने झारखंड के चतरा से सुभाष यादव को उम्मीदवार भी बनाया था. शनिवार को ईडी की छापेमारी में दो करोड़ रुपए कैश समेत जमीन वगैरह के कागजात भी बरामद किए गए. जानिए पूरा मामला..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Thakurshaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










