VIDEO: डुमरी उपचुनाव की काउंटिंग से पहले भगवान श्रीकृष्ण की शरण में पहुंचीं प्रत्याशी बेबी देवी

Updated at : 07 Sep 2023 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: डुमरी उपचुनाव की काउंटिंग से पहले भगवान श्रीकृष्ण की शरण में पहुंचीं प्रत्याशी बेबी देवी

गिरिडीह-डुमरी उपचुनाव को लेकर मतगणना आठ सितंबर को गिरिडीह बाजार समिति में होगी. मतगणना से एक दिन पहले झामुमो प्रत्याशी सह मंत्री बेबी देवी ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की. आठ सितंबर की सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा में वोटों की गिनती की जाएगी. आपको बता दें कि 5 सितंबर को मतदान हुआ था.

विज्ञापन

गिरिडीह-डुमरी उपचुनाव को लेकर मतगणना आठ सितंबर को गिरिडीह बाजार समिति में होगी. मतगणना से एक दिन पहले झामुमो प्रत्याशी सह मंत्री बेबी देवी ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उन्होंने नावाडीह में पूजा-अर्चना की. इसके साथ ही वह भजन में भाग लीं. यहां वह करताल बजाती नजर आयीं. डुमरी विधानसभा उपचुनाव खत्म होने के साथ ही सभी ईवीएम को पचंबा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति के परिसर में बनाए गए वज्र गृह में त्रिस्तरीय सुरक्षा में रखा गया है. आठ सितंबर की सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा में वोटों की गिनती की जाएगी. आपको बता दें कि 5 सितंबर को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच डुमरी उपचुनाव को लेकर मतदान हुआ था. डुमरी उपचुनाव को लेकर ‘इंडिया’ गठबंधन की झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी, एनडीए की आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी समेत छह उम्मीदवारों का भाग्य बैलेट बॉक्स में बंद हो गया है. आठ सितंबर को काउंटिंग के बाद तय हो जाएगा कि डुमरी का नया विधायक कौन होगा? गिरिडीह के डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि मतगणना केंद्र में 16 टेबल ईवीएम के लिए व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा एक टेबल ईटीपीबीएस के लिए उपलब्ध होगा. एक आरओ का टेबल होगा, जिसमें पोस्टल बैलेट की गिनती होगी. उन्होंने बताया कि 14 राउंड में मतगणना का कार्य पूर्ण हो जायेगा. इसके लिए 25 सहायक, 25 सुपरवाइजर और 25 माइक्रो ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति मतगणना केंद्र के अंदर की गयी है.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola