Diwali 2022 : Mati Kala Mela में डिजाइनर दीये बने विशेष आकर्षण का केंद्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2022 6:17 PM

उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड की ओर से दीपावली के अवसर पर डालीबाग स्थित खादी भवन में सात दिवसीय माटीकला मेला और दो दिवसीय माटीकला कार्यशाला का आयोजन किया गया है. 17 से 23 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन खादी एवं ग्रामोद्योग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री राकेश सचान ने किया.
Diwali 2022 : इस मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से शिल्पकारों एवं कारीगरों ने अपनी कला को प्रदर्शित करते हुए 75 स्टॉल लगाये हैं. वहीं माटीकला बोर्ड की तरफ से इन कारीगरों को निःशुल्क स्टाल आवंटित भी किया गया है. बता दें कि इस माटीकला प्रदर्शनी में माटीकला से संबंधित सभी प्रकार के उत्पाद उपलब्ध हैं. जिसमें माटीकला बोर्ड द्वारा डाई से बनी लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति, आजमगढ़ की ब्लैक पाटरी, गोरखपुर का टेराकोटा, खुर्जा की ग्लेज्ड पॉटरी और डिजाइनर दीये इस प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए