छठ केवल पर्व नहीं संस्कार है, देखिए भावुक कर देने वाली शॉर्ट फिल्म ‘एक छठ ऐसा भी’, प्रभात खबर की खास पेशकश

Chhath Puja 2021: अक्सर छठ को एक पर्व के तौर पर देखा जाता रहा है. इस 4 दिन के महापर्व को बिहार, यूपी और झारखंड में विशेष तौर पर मनाया जाता है. आज के इस आधुनिक दौर में छठ केवल एक पर्व नहीं बल्कि संस्कार बनता जा रहा है.
Chhath Puja 2021: अक्सर छठ को एक पर्व के तौर पर देखा जाता रहा है. इस 4 दिन के महापर्व को बिहार, यूपी और झारखंड में विशेष तौर पर मनाया जाता है. आज के इस आधुनिक दौर में छठ केवल एक पर्व नहीं बल्कि संस्कार बनता जा रहा है. ये वो वक्त है जब आज के युवा सालों की परंपरा से जुड़ने, अपनों के साथ वक्त गुजारने अपने घर वापस लौटते हैं. कठिन व्रत के दौरान संयम स्वच्छता और अपनों के प्यार का महत्व समझते हैं. सबसे बड़ी बात अपने जड़ों से जुड़ते हैं. ऐसे में प्रभात खबर ने एक पहल की है ‘एक छठ ऐसा भी’. इस शॉर्टफिल्म के जरिए ये दिखाने की कोशिश की गई है कि कैसे कोरोना महामारी हो या कोई भी बीमारी.. हमारे पर्व त्योहार और अपनों का प्यार हमें हर कठिन दौर से निकाल ले जाते हैं. वीडियो में देखिए एक छठ ऐसा भी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए