ePaper

Maa Shailputri Aarti: मां शैलपुत्री बैल पर सवार, करें देवता जय जयकार..आज चैत्र नवरात्रि के पहले दिन पढ़े ये आरती वरना पूजा रहेगी अधूरी, देखें Video

Updated at : 13 Apr 2021 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
Maa Shailputri Aarti: मां शैलपुत्री बैल पर सवार, करें देवता जय जयकार..आज चैत्र नवरात्रि के पहले दिन पढ़े ये आरती वरना पूजा रहेगी अधूरी, देखें Video

Chaitra Navratri 2021, Maa Shailputri Aarti And Mantra, Video Song: आज से नवरात्रि शुरू हो गई है. आज नवरात्रि का पहला दिन है. आज के दिन मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है. मां शैलपुत्री, मां दुर्गा का प्रथम स्वरूप हैं. मां शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं. कहा जाता है कि पूर्व जन्म में ये प्रजापति दक्ष की कन्या थीं. तब इनका नाम सती था.

विज्ञापन

Chaitra Navratri 2021, Maa Shailputri Aarti And Mantra, Video Song: आज से नवरात्रि शुरू हो गई है. आज नवरात्रि का पहला दिन है. आज के दिन मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है. मां शैलपुत्री, मां दुर्गा का प्रथम स्वरूप हैं. मां शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं. कहा जाता है कि पूर्व जन्म में ये प्रजापति दक्ष की कन्या थीं. तब इनका नाम सती था. नवरात्रि के पहले दिन मां की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जानी चाहिए. मान्यता है कि पूजा के दौरान अगर ये आरती और मंत्र नहीं पढ़ी जाती है तो मां शैलपुत्री की पूजा अधूरी रह जाती है…

माता शैलपुत्री की आरती

शैलपुत्री मां बैल पर सवार। करें देवता जय जयकार।

शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी।

पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।

ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू।

सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती तेरी जिसने उतारी।

उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुख तकलीफ मिला दो।

घी का सुंदर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के।

श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।

जय गिरिराज किशोरी अंबे। शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।

मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।

मंत्र

– शिवरूपा वृष वहिनी हिमकन्या शुभंगिनी,

पद्म त्रिशूल हस्त धारिणी,

रत्नयुक्त कल्याण कारीनी..

– ॐ ऐं ह्रीं क्लीं शैलपुत्र्यै नम:

बीज मंत्र: ह्रीं शिवायै नम:.

– वन्दे वांच्छित लाभाय चंद्रार्धकृतशेखराम्‌ .

वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्‌ ॥

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola