Bride Guitar Singing: घूंघट में दुल्हन, हाथ में गिटार, गाना ऐसा की ससुराल वाले हुए फिदा

दुल्हन का गिटार बजाते हुए वीडियो वायरल (Photo: Insta)
Bride Guitar Singing : शादी के बाद जब बहू घर आती है, तो उसकी पहली झलक, पहला कदम और पहली रस्में परिवार के लिए बेहद खास मानी जाती हैं. लेकिन इस बार मुंह दिखाई के मौके पर जो नजारा देखने को मिला, उसने घरवालों ही नहीं, बल्कि पड़ोसियों को भी चौंका दिया. देखें वीडियो में आखिर क्या किया दुल्हन ने ऐसा.
Bride Guitar Singing : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नई नवेली दुल्हन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखकर यूजर जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में दुल्हन घूंघट ओढ़कर ससुराल वालों के बीच बैठी है और अचानक गिटार उठाकर बजाना शुरू कर देती है. उसकी धुन और पकड़ देखकर ऐसा लगता है जैसे वह कोई प्रोफेशनल गिटारिस्ट हो. परिवार के लोग भी उसकी कला देखकर हैरान रह जाते हैं. कई लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं. वीडियो लगातार शेयर किया जा रहा है. लोग दुल्हन की प्रतिभा से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं. देखें वीडियो में आखिर क्या है ऐसा.
दुल्हन के वायरल वीडियो में क्या आ रहा है नजर
वायरल वीडियो में दुल्हन नजर आ रही है. वह पीली साड़ी में है और वह हाथ में चूड़ा पहने नजर आ रही है. पहले वह हाथ में गिटार लेकर वह धुन मिलाने की कोशिश कर रही है. इस दौरान सामने बैठी महिलाएं उसके घूंघट को संभालती नजर आ रही हैं. जैसे ही दुल्हन गाना गाती है वहां बैठे लोग हैरान रह जाते हैं. गाने के बोल हैं– एक दिन आप हमको मिल जाएंगे…
हालांकि कुछ यूजर सामने बैठी महिलाओं पर भी कमेंट करते नजर आ रहे हैं. दरअसल, महिलाएं बार बार दुल्हन के घूंघट को संभालती वीडियो में नजर आ रहीं हैं. इसे देख एक यूजर ने कमेंट किया–कंबल ही डाल दो…सास होगी पक्का ये. एक अन्य यूजर ने लिखा–घूंघट कम पड़ रहा है तो अम्मा त्रिपाल ला कर ढक दो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










