ऐसी एंट्री देखी नहीं होगी! दुल्हन के डांस ने जीत लिया दूल्हे से लेकर मेहमानों का दिल

Updated:
विज्ञापन

शादी के वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट (Photo: INSTA)

Viral Video : एंट्री से लेकर जयमाला तक सबकुछ खास होता है, लेकिन एक दुल्हन की एंट्री ने सबका दिल जीत लिया. खूबसूरत लहंगे में स्टेज पर कदम रखते ही माहौल ऐसा बना कि मेहमान तालियां बजाने लगे और सोशल मीडिया पर लाखों दिल धड़क उठे.

विज्ञापन

Viral Video : शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है, लेकिन कुछ पल ऐसे होते हैं जो जिंदगी भर याद रह जाते हैं. आजकल दुल्हन की एंट्री सिर्फ रस्म नहीं, बल्कि एक ग्रैंड परफॉर्मेंस बन चुकी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन ने अपनी शादी में ऐसी धमाकेदार एंट्री की कि हर कोई हैरान रह गया. खूबसूरत लहंगे में सजी दुल्हन जैसे ही स्टेज पर आई, डांस के साथ पूरा माहौल झूम उठा. मेहमान तालियां बजाने लगे और कैमरे उसी पर टिक गए. यकीन मानिए, ऐसी एंट्री आपने शायद पहले कभी नहीं देखी होगी. आप भी ये वीडियो देखिए.

विज्ञापन

शादी का माहौल खुशियों से भरा था. स्टेज पर दूल्हा बेसब्री से दुल्हन का इंतजार कर रहा था. तभी अचानक संगीत गूंजा और एंट्री हुई ऐसी कि हर नजर ठहर गई. खूबसूरत लहंगे में सजी दुल्हन कैलाश खेर के ‘पिया घर आएंगे’ पर थिरकती हुई स्टेज की ओर बढ़ी. उसके हर स्टेप ने माहौल में जादू घोल दिया. दूल्हा ही नहीं, मेहमान भी पलभर को आंखें झपकाना भूल गए. दुल्हन की धमाकेदार एंट्री वाला यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है. इंस्टाग्राम हैंडल @sky_events_india पर इसे शेयर किया गया है. इस वीडियो को अबतक 259 K से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

यह भी पढ़ें : जान ले सकती थी यह लापरवाही, शख्स ने बातों-बातों में उठा लिया येलो बेली स्नेक, सच्चाई जानी तो उड़ गए होश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola