Bihar : शिक्षा विभाग से हुई केके पाठक की छुट्टी, मिला ये विभाग

Updated:
विज्ञापन

बिहार के शिक्षा विभाग के सचिव केके पाठक का तबादला हो गया है. केके पाठक को अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. केके पाठक के साथ 10 अन्य का भी तबादला हुआ है.

विज्ञापन

बिहार में लोकसभा चुनाव के बाद तबादले का दौर शुरू हो चुका है. गुरूवार सरकार ने 10 आइएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया. इस लिस्ट में बिहार के शिक्षा विभाग के सचिव केके पाठक का भी नाम शामिल था. केके पाठक को शिक्षा विभाग से हटा कर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. आपको जानकारी हो कि शिक्षा सचिव बनने के बाद से ही केके पाठक पूरे बिहार में अपने फैसलों के कारण काफी चर्चित हो गए थे. कठोर फैसलों के लिए केके पाठक को कई बार विरोध का भी सामना करना पड़ा था. आपको बता दें कि केके पाठक के तबादले का आदेश उस वक्त आया जब केके पाठक छुट्टी पर चल रहे थे. उन्होंने 1 महीने की छुट्टी के लिए पहले ही आवेदन दे रखा था. ऐसे में उनके बदले शिक्षा विभाग का पदभार 1 माह तक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डा. एस. सिद्धार्थ को सौंपा गया था. वहीं, एस सिद्धात ने शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभालते साथ केके पाठक के कई बड़े आदेशों को पलटना शुरू कर दिया था. प्रतिदिन स्कूलों के निरिक्षण को सप्ताह में तीन दिन कर दिया गया था. जिसकी जिम्मेदारी एक व्यक्ति की ही थी. वहीं, बिना जानकारी 3 या उससे अधिक दिन तक छुट्टी पर रहने वाले बच्चों के नाम काटने के आदेश को भी एस सिद्धात ने बदल दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन