बिहार के 11 जिलों में बाढ़ का खतरा, कहीं टूटे घर तो कहीं स्वास्थ्य केंद्र बहा, आफत की बारिश और मुश्किल में लोग

Updated at : 04 Jul 2021 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के 11 जिलों में बाढ़ का खतरा, कहीं टूटे घर तो कहीं स्वास्थ्य केंद्र बहा, आफत की बारिश और मुश्किल में लोग

‍Bihar Flood 2021: बिहार में लगातार बारिश के कारण हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. राज्य के कम से कम 11 जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. नेपाल में भी भारी बारिश ने बिहार की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ाने का काम किया है. बिहार के सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मोतिहारी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, चंपारण, खगड़िया, गोपालगंज, सारण समेत 11 जिलों में स्थिति गंभीर होती जा रही है. एक बार फिर यहां के लोगों के जेहन में हर साल आने वाली बाढ़ का डर बढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन

https://youtu.be/wcfm17x–9k

‍Bihar Flood 2021: बिहार में लगातार बारिश के कारण हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. राज्य के कम से कम 11 जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. नेपाल में भी भारी बारिश ने बिहार की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ाने का काम किया है. बिहार के सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मोतिहारी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, चंपारण, खगड़िया, गोपालगंज, सारण समेत 11 जिलों में स्थिति गंभीर होती जा रही है. एक बार फिर यहां के लोगों के जेहन में हर साल आने वाली बाढ़ का डर बढ़ता जा रहा है. बिहार की शोक मानी जाने वाली कोसी नदी का रौद्र रूप भी दिखने लगा है. कोसी के अलावा गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी की खबर मिली है. निचले इलाकों में पानी भरने के कारण लोग ऊंचे इलाकों का रूख कर रहे हैं. मधुबनी में कमला बलान उफान पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन