Bharti Singh हॉस्पिटल में हुई एडमिट, इस वजह से हुई तबीयत खराब, कॉमेडियन के छलके आंसू

Updated:
विज्ञापन

BHARTI SINGH

कॉमेडियन भारती सिंह अस्पताल में भर्ती है. उन्होंने वीडियो पोस्ट कर ये जानकारी दी.

विज्ञापन

कॉमेडियन भारती सिंह के फैंस के लिए बुरी खबर है. भारती अस्पताल में एडमिट है और उन्होंने ये बात अपने फैंस के साथ शेयर किया है. कॉमेडियन ने बताया कि उनके पेट में 3 दिन से बहुत ज्यादा दर्द हो रहा था. जिसके बाद वो हॉस्पिटल गई, जहां डॉक्टर ने बताया कि उनके गाल ब्लैडर में स्टोन है. इसके सर्जरी के लिए भारती अस्पताल में भर्ती हुई है. भारती वीडियो में कहती है कि वो अपने बेटे गोला से कभी दूर नहीं रही है. ये पहली बार है जब वो अस्पताल में है और गोला घर पर. भारती ये सब कहते हुए इमोशनल हो जाती है. वहीं, अस्पताल में उनके साथ उनके पति हर्ष भी मौजूद है. फैंस उनके व्लॉग पर कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. गौरतलब है कि कॉमेडियन इन दिनों रियलिटी शो डांस दीवाने 4 को होस्ट कर रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola