Bharti Singh अस्पताल में हुई एडमिट, बेटे को याद कर फूट-फूटकर लगी रोने, बोलीं- 3 दिन से दर्द से हूं परेशान

Bharti Singh
कॉमेडियन भारती सिंह ने अस्पताल से अपना एक व्लॉग शेयर किया है. उन्होंने व्लॉग में बताया कि किस वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा. वहीं, वो अपने बेटे को यादकर रोने लगी.
कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों रियलिटी शो डांस दीवाने 4 को होस्ट कर रही हैं. शो के अलावा भारती अक्सर अपने व्लॉग के जरिए फैंस को एंटरटेन करती रहती है. लेटेस्ट व्लॉग में भारती ने बताया कि वो मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट है. व्लॉग में उन्होंने फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने के लिए कहा. कॉमेडियन ने बताया कि उन्हें कुछ दिन से पेट में काफी दर्द हो रहा था. जब ये दर्द बर्दाशत से बाहर हो गया तो वो अस्पताल चेकअप के लिए गई, जहां उन्हें पता चला कि उनके गाल ब्लैडर में स्टोन है.
भारती सिंह हुई अस्पताल में भर्ती
भारती सिंह ने अपने व्लॉग में बताया कि अभी वो हॉस्पिटल में है. कॉमेडियन ने बताया कि उनके पेट में तीन दिन से दर्द हो रहा था. पहले उन्हें लगा कि ये एसिडिटी की वजह से हो रहा है. कॉमेडियन ने बताया कि दर्द की वजह से ना तो भारती और ना ही उनके पति हर्ष लिंबाचिया सो पाए. जब दर्द ज्यादा बढ़ गया को वो हॉस्पिटल आई, जहां कुछ टेस्ट के बाद डॉक्टर ने बताया कि उनके गाल ब्लैडर में स्टोन है. व्लॉग में उन्होंने अपने फैंस से प्रार्थना करने के लिए भी कहा.
Bharti Singh को कंबल की खुशबू और मशीनों की आवाज से है नफरत, कारण जानकर आप भी हो जाएंगे इमोशनल
Also Read- Gurucharan Singh News: जल्द शादी करने वाले थे गुरुचरण सिंह, फाइनेंशियल प्रॉब्लम की वजह से थे परेशान
हॉस्पिटल में भारती सिंह ने अपने बेटे को किया याद
वीडियो में हॉस्पिटल में एडमिट होते हुए भी भारती सिंह स्टाफ के साथ हंसी-मजाक करते दिखे. वहीं, वो अपने बेटे गोला को याद कर भावुक हो जाती है. कॉमेडियन कहती है, गोला 2 साल का है और जब से वो पैदा हुआ है तब से मैं एक रात के लिए भी उससे दूर नहीं रही हूं. मैं एक रात भी उसके बिना नहीं सोयी हूं और ना वो मेरे बिना सोया है. यह पहली बार है मैं अस्पताल में हूं और वो घर पर है. वो बार-बार मेरे कमरे में जाकर मेरा नाम पुकारता है. भारती आगे कहती है कि, मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि कभी भी किसी मां को अपने बच्चे से दूर ना रहना पड़े. बेटे को याद कर वो रोने लगती है.
Also Read- TMKOC के अय्यर और गोगी ने गुरुचरण सिंह के लापता होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ समझ नहीं आ रहा…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










