ePaper

सियासत के शिखर पुरूष भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पंचतत्व में विलीन

Updated at : 01 Sep 2020 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
सियासत के शिखर पुरूष भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पंचतत्व में विलीन

भारतीय सियासत के शिखर पुरुष, भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पंचतत्व में विलीन हो गए. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का दिल्ली के लोधी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को 10, राजाजी मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर लाया गया. यहां पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी. मोदी कैबिनेट की बैठक में भी प्रणब दा को श्रद्धांजलि दी गई. इसके अलावा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और तीनों सेना प्रमुखों ने भी प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी. प्रणब दा का सोमवार की शाम निधन हो गया था. वो 10 अगस्त से दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती थे. इसी दिन ब्रेन से क्लॉटिंग हटाने के लिए उनकी सर्जरी भी की गई थी. इसके बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. वो कोरोना से संक्रमित भी हो गए थे. प्रणब के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है.

विज्ञापन

भारतीय सियासत के शिखर पुरुष, भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पंचतत्व में विलीन हो गए. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का दिल्ली के लोधी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को 10, राजाजी मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर लाया गया. यहां पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी.

मोदी कैबिनेट की बैठक में भी प्रणब दा को श्रद्धांजलि दी गई. इसके अलावा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और तीनों सेना प्रमुखों ने भी प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी. प्रणब दा का सोमवार की शाम निधन हो गया था. वो 10 अगस्त से दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती थे. इसी दिन ब्रेन से क्लॉटिंग हटाने के लिए उनकी सर्जरी भी की गई थी. इसके बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. वो कोरोना से संक्रमित भी हो गए थे. प्रणब के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola