अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, देखिए वीडियो नीतीश को लेकर क्या कुछ कहा…

Updated:
विज्ञापन

भारत छोड़ो आंदोलन की 82 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस सेवादल के द्वारा सदाकत आश्रम से शहीद स्मारक तक तिरंगा मार्च निकाला गया. तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विधानमंडल दल के नेता डाॅ शकील अहमद खान ने किया..

विज्ञापन

भारत छोड़ो आंदोलन की 82 वीं वर्षगांठ पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं द्वारा शुक्रवार को शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ ली गयी. इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के द्वारा सदाकत आश्रम से शहीद स्मारक तक तिरंगा मार्च निकाला गया. तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विधानमंडल दल के नेता डाॅ शकील अहमद खान, सेवादल बिहार के प्रभारी अफरोज खान, सेवादल के मुख्य संघटक डाॅ संजय यादव ने किया. सेवादल के द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा सदाकत आश्रम से होकर एलसीटी घाट, राजापुर ,बोरिंग रोड चौराहा ,हाइकोर्ट मोड़ व वीरचंद पटेल पथ होते हुए विधानसभा गेट के सामने स्थित शहीद स्मारक पर आकर श्रद्धांजलि सभा सह प्रतिज्ञान कार्यक्रम में तब्दील हो गया. देखिए वीडियो शकील अहमद खान ने क्या कुछ कहा..

विज्ञापन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola