Ajay Yadav Encounter: यूपी में एक लाख के इनामी अजय यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

Updated:
विज्ञापन

1 लाख के इनामी अजय यादव का एनकाउंअर किया गया है. इसमें बदमाश के पैर में 2 गोली लगी है.

विज्ञापन

चर्चित मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद यूपी में एक बार फिर से 1 लाख के इनामी अजय यादव का एनकाउंटर किया गया है. अजय के पैर में गोली लगी है. सुल्तानपुर में 28 अगस्त को हुए सराफा व्यवसाई डकैती कांड के बाद से अजय यादव चर्चा में आया था. इसके बाद से ही उसके पीछे जिले की पुलिस व एसटीएफ की टीम लगी हुई थी. अजय यादव के उपर 1 लाख का इनाम भी रखा गया था. सुलतानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली अंतर्गत मोइली में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में ये एनकाउंटर हुआ. सूत्रों की माने तो बदमाश के पैर में दो गोली लगी है, उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है. सुलतापुर में 28 अगस्त को हुए सराफा व्यवसाई डकैती कांड में जिले की पुलिस व एसटीएफ की टीम ने एक लाख के इनामिया अजय यादव गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों की माने तो बदमाश के पैर में दो गोली लगी है, उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। इससे पहले पुलिस ने जौनपुर जिले के एक लाख के इनामी बदमाश मंगेश यादव को एसटीएफ ने ढेर कर दिया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola