VIDEO: स्कूलों के लिए के के पाठक का एक और आदेश ध्वस्त, नए अफसर ने अब जारी किया है ये फरमान…
Author Thakurshaktilochan sandilya
Updated:
विज्ञापन
बिहार में शिक्षा विभाग के नए अपर मुख्य सचिव ने के के पाठक का एक और आदेश बदला है. स्कूलों की निगरानी जानिए अब किस तरह करायी जाएगी..
विज्ञापन
बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बदले गए हैं. के के पाठक का तबादला किया गया और डॉ. एस सिद्धार्थ को शिक्षा विभाग का एसीएस बनाया गया है. के के पाठक के कई आदेशों को नए अपर मुख्य सचिव बदल चुके हैं. उन्होंने अब एक और आदेश जारी किया है. सरकारी स्कूलों के निरीक्षण का तरीका उन्होंने बदला है. इसके लिए अब डीएम को अधिकार दिया गया है कि वो टीम बनाकर स्कूलों की निगरानी करवाएं. उन्होंने पुराने आदेश को मानने में हुई लापरवाही का भी जिक्र उस लेटर में किया है जो उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को भेजा है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन