ePaper

UP MLC Chunav Result 2022: पीएम मोदी के गढ़ में BJP को लगा झटका, निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह जीती

Updated at : 12 Apr 2022 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
UP MLC Chunav Result 2022: पीएम मोदी के गढ़ में BJP को लगा झटका, निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह जीती

UP MLC Chunav Result 2022: राणसी में स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव की वाराणसी सीट से अन्नपूर्णा सिंह ने जीत हासिल की है. इस चुनाव में तीन प्रत्याशी भाजपा से डा. सुदामा पटेल, सपा से उमेश यादव व निर्दल प्रत्याशी के रूप में अन्नपूर्णा सिंह मैदान में थे. वा

विज्ञापन

Varanasi UP MLC Chunav: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खाली 36 में से 27 सीट पर शनिवार को मतदान हुआ. वहीं इन सीटों के परिणाम आ चुके हैं. वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए वोटों की गिनती मंगलवार को हुई. वाराणसी सीट से अन्नपूर्णा सिंह ने एक तरफा जीत हासिल की है. बता दें कि वाराणसी, भदोही और चंदौली में बनाए गए 26 बूथों पर शनिवार को 98.525 मतदान दर्ज किया गया था.

किसको मिले कितने वोट

  • उमेश यादव (सपा) – 345

  • डॉ सुदामा पटेल (भाजपा) – 170

  • अन्न पूर्णा सिंह (निर्दलीय)- 4234

Also Read: UP MLC Election Result 2022 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 27 सीटों के लिए मतगणना शुरू, जल्द आने लगेंगे रूझान

तीन प्रत्याशी हैं मैदान में

इस चुनाव में तीन प्रत्याशी भाजपा से डा. सुदामा पटेल, सपा से उमेश यादव व निर्दल प्रत्याशी के रूप में अन्नपूर्णा सिंह मैदान में है. वाराणसी में स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव की वाराणसी सीट के लिए 4949 मतदाता पंजीकृत हैं. स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में वाराणसी, चंदौली व भदोही के कुल 26 बूथों पर 4949 में से 4876 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था.

बता दें कि आज होने वाली मतगणना में लगे कर्मियों के मुताबिक सबसे पहले बैलेट बाक्स से बैलेट पेपर निकाल कर बंडल बनाए जाएंगे. इसके बाद सभी को मिलाकर आठ टेबुल पर 600- 600 बैलेट पेपर गिनती के लिए दिए जाएंगे. इस प्रक्रिया में कम से कम दो से ढाई घंटे लगेंगे. इसके बाद वोटों की गिनती शुरू होगी, प्रथम चक्र में ही वैध मत का 50 प्रतिशत प्लस वन का कोरम किसी प्रत्याशी ने अगर पा लिया तो विजयी घोषित कर दिया जाएगा. अगर ऐसा हुआ तो दोपहर दो बजे से पहले ही परिणाम फाइनल हो जाएगा, वरना द्वितीय चक्र की गिनती होगी.

  • भाजपा के डा. सुदामा पटेल, सपा के उमेश यादव, निर्दल प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह

  • चंदौली, भदोही व वाराणसी के कुल 26 बूथ पर 98.525 फीसद हुई थी वोटिंग

  • एक प्रत्याशी के बनाए गए 11 एजेंट, आठ रहेंगे गणना टेबल पर

  • वाराणसी के मतगणना स्थल पहडिय़ा मंडी में बिना पास के नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola