Varanasi News: काशी में अक्षयवट को पहुंचा आघात तो बीजेपी पर बरसे अखिलेश, कहा- BJP को उखाड़ फेकेंगी UP की जनता

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, काशी में ‘अक्षयवट’ को आघात पहुंचाने वालों का ‘क्षय’ निश्चित है. भाजपा राजनीतिक दंभ से ग्रसित होकर जन भावना एवं जन संवेदना पर निरंतर प्रहार कर रही है. उप्र की जनता भाजपा को जड़ से उखाड़ देगी.
Varanasi News: शिव की धार्मिक नगरी काशी में इन दिनों विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण का कार्य प्रगति पर चल रहा है. इस बीच काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण कार्य के दौरान प्रशासन की लापरवाही से सैकड़ों वर्ष पुराना अक्षयवट वृक्ष गिर जाने से योगी सरकार विरोधी पार्टियों को निशाने पर आ गई है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इस घटना को बीजेपी के पतन से जोड़ दिया है.
काशी में ‘अक्षयवट’ को आघात पहुँचानेवालों का ‘क्षय’ निश्चित है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 30, 2021
भाजपा राजनीतिक दंभ से ग्रसित होकर जन भावना एवं जन संवेदना पर निरंतर प्रहार कर रही है।
उप्र की जनता भाजपा को जड़ से उखाड़ देगी। #भाजपा_ख़त्म pic.twitter.com/JC6WnG5ieZ
दरअसल, बीते अप्रैल महीने में विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण के दौरान प्रशासन की लापरवाही से सैकड़ों वर्ष पुराना अक्षयवट गिर गया था, जिसे लेकर संत और स्थानिय लोगों में प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश देखा गया. इस बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को उठा दिया है. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि वाराणासी में अक्षयवट को आघात पहुचाने वालों का क्षय निश्चित है.
दरअसल, काशी में अक्षयवट एक धार्मिक वृक्ष है, जिसको लेकर काशी के लोगों के मन में बहुत ही धर्मिक भाव है. देश में तीन ही जगह यह वृक्ष है, प्रयागराज, गया और काशी. इसी भावना पर खींचतान करते हुए अखिलेश यादव ने इतने समय बाद धार्मिक बयानबाज़ी को फ़िर से धार देते हुए ट्वीट कर डाला, विधानसभा चुनाव नजदीक होने से आये दिन टिप्पणियों की बौछार सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं,
Also Read: UP Chunav 2022: ओवैसी बोले- ‘BJP को जिन्ना से प्यार, हमें गन्ना से’, जानिए UP मिशन पर ओवैसी की सियासी रणनीतिपुण्य वृक्ष के बहाने बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने मंगलवार की सुबह 36 सेकेंड का एक वीडियो ट्वीट किया. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि काशी में ‘अक्षयवट’ को आघात पहुंचाने वालों का ‘क्षय’ निश्चित है. भाजपा राजनीतिक दंभ से ग्रसित होकर जन भावना एवं जन संवेदना पर निरंतर प्रहार कर रही है. उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को जड़ से उखाड़ देगी.
रिपोर्ट- विपिन सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




