ePaper

शादी के बाद महिला का बढ़ गया था वजन, पति ने कहा- तलाक, तलाक, तलाक....

Updated at : 04 Sep 2022 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
शादी के बाद महिला का बढ़ गया था वजन, पति ने कहा- तलाक, तलाक, तलाक....

UP Crime News: यूपी के मेरठ में एक शख्स ने अपनी पत्नी को तीन तलाक सिर्फ इसलिए दे दिया, क्योंकि वो शादी के बाद मोटी हो गई थी. पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने कहा कि उसका वजन बढ़ गया है और वह उसके साथ नहीं रह सकता है.

विज्ञापन

UP Crime News: यूपी के मेरठ में ट्रिपल तलाक एक अजीब ही मामला प्रकाश में आया है. दरअसल, एक शख्स ने अपनी पत्नी को तीन तलाक सिर्फ इसलिए दे दिया, क्योंकि वो शादी के बाद मोटी हो गई थी. पत्नी ने पति पर आरोप लगाया है कि उसके पति ने कहा कि शादी के बाद उसका वजन बढ़ गया है और वह उसके साथ नहीं रह सकता है.

पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले पर सर्किल ऑफिसर अरविंद चौरसिया ने कहा कि एक महिला का वीडियो वायरल हुआ है. जिसको संज्ञान में लेकर जांच करने पर पता चला कि तीन तलाक का मामला है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पत्नी ने पति पर घरेलू हिंसा के आरोप भी लगाए

जानकारी के मुताबिक, अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि उसके पति ने तीन तलाक बोलते हुए दावा किया कि शादी के बाद उसका वजन बढ़ गया था. उसने अपने पति पर घरेलू हिंसा के आरोप भी लगाए हैं. बताया जाता है कि दोनों की शादी आठ साल पहले हुई थी और उनका एक बच्चा भी है. अब दोनों के बीच तलाक का मामला सामने आया है. महिला ने कहा कि उसका पति उसे जबरदस्ती घर से निकाल दिया था. उन्होंने घर से निकलने से पहले तीन तलाक भी दिया.

इस वजह से बढ़ा वजन!

मिली जानकारी के अनुसार महिला को थायराइड़ नाम की बीमारी है और इस कारण उसका वजन बढ़ गया. पति जब नापसंद करने लगा तो उसने वजन कम करने की कोशिश की, लेकिन वो असफल रही. जिसके बाद पति उसे नापसंद करने लगा और उसे छोड़ दिया. जिसके बाद वो मायके चली गई थी.

Also Read: जेलों में बंद मुस्लिम कैदियों की संख्या में आई कमी, हिंदुओं की तादाद में हुआ इजाफा, NCRB की रिपोर्ट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola