Live Updates

UP Breaking News Live Updates: यूपी और बिहार को जोड़ने वाली सड़क को बंद करने के प्रस्ताव से मची खलबली

Published at :11 Sep 2022 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: यूपी और बिहार को जोड़ने वाली सड़क को बंद करने के प्रस्ताव से मची खलबली

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

सांसद अतुल राय की दो करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क

सांसद अतुल राय के गांव वीरपुर में संपति कुर्क करने की कार्यवाही हो रही है. वाराणसी में सांसद पर दर्ज गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की जा रही है. इसके लिए पुलिस वाराणसी से गाजीपुर पहुंची है. पुलिस ने घोसी सांसद अतुल राय की परियां खुर्द, बीरपुर, चकभागो, वाजिदपुर की भूमि जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है, को कुर्क किया है.

यूपी और बिहार को जोड़ने वाली सड़क को बंद करने का प्रस्ताव

यूपी और बिहार को जोड़ने वाली सड़क को बंद करने के प्रस्ताव से से खलबली मच गई है. बिहार सरकार ने 6 किमी लंबी सड़क को न बनवाने का प्रस्ताव रखा है. वन्य जीवों का हवाला देते हुए वन विभाग इस मार्ग के लिए एनओसी नहीं दे रहा है. वहीं, इसी जंगल में बिहार सरकार द्वारा बनवाया गया 32 किमी लंबी सड़क पहले से ही मौजूद है. एनडीए से अलग होने के बाद नीतीश सरकार का रुख सामने आया है. इस मार्ग के बंद होने से बिहार से सम्पर्क में रहने वाले सैकड़ों गांव कट जाएंगे. इसके साथ ही नारायणी नदी पर वर्ष 2002 में 65 लाख की लागत से बना पुल बेकार हो जायेगा. दूसरा मार्ग बनवाने के प्रस्ताव से लागत काफी बढ़ जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola