UP Board Result 2022: कहां और कैसे चेक करें 10वीं-12वीं का रिजल्ट, बिना इंटरनेट के ऐसे जानें रिजल्ट

UP Board 10th, 12th Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ( UPMSP) आज यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परिणाम 2022 घोषित कर देगा.
UP Board 10th, 12th Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ( UPMSP) आज दोपहर यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परिणाम 2022 घोषित कर देगा. जारी होने के बाद, यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं के परिणाम यूपीएमएसपी की वेबसाइटों upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर पर अपलोड किए जाएंगे.
यूपी बोर्ड के परिणाम से पहले कुछ अहम बातें अभी से जान लें, ताकि रिजल्ट के समय बिना किसी देरी के रिजल्ट चेक कर सकें. अक्सर देखा गया है कि, रिजल्ट जारी होने के बाद एक ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से वेबसाइट स्लो हो जाती है या फिर सर्वर डाउन हो जाता है. इस तरह की समस्या से बचने के लिए छात्र मैसेज के जरिए भी परिणाम चेक कर सकते हैं. 10वीं या 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए आपको UP10/UP12 लिखकर स्पेस देना होगा और फिर अपना रोल नंबर लिखना होगा. इसके बाद मैजेस को 56263 पर भेजना होगा. कुछ ही देर में रिजल्ट का मैसेज आपको फोन पर मिल जाएगा.
Also Read: UP Board Result 2022 LIVE: इंतजार खत्म, आज आएगा यूपी बोर्ड 10th 12th का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना परिणाम
-
upresults.nic.in
-
upmsp.edu.in
-
upmspresults.up.nic.in
-
results.nic.in
-
स्टेप- 1: सबसे पहले यूपी बोर्ड (UP Board Result 2022) की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं.
-
स्टेप- 2: होमपेज पर, ‘यूपी बोर्ड क्लास 10th या यूपी बोर्ड क्लास 12th परिणाम 2022’ का लिंक दिखाई देखा, जहां आपको क्लिक करना होगा (लिंक एक्टिव होने के बाद)
-
स्टेप- 3: अपना यूपी बोर्ड रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
-
स्टेप- 4: सबमिट पर क्लिक करें
-
स्टेप- 5: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर शो हो जाएगा.
-
स्टेप- 6: अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें या लेपटॉप/कंप्यूटर पर सेव कर लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




