ePaper

गोरखपुर नगर निगम के 50 वार्ड का नाम बदलने के विरोध में सपा ने किया विरोध, जानें पूरा मामला

Updated at : 05 Sep 2022 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम के 50 वार्ड का नाम बदलने के विरोध में सपा ने किया विरोध, जानें पूरा मामला

नगर आयुक्त अविनाश कुमार सिंह ने कहा समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल वार्ड के नाम बदले जाने की आपत्ति जताते हुए ज्ञापन सौंपा है, उस पर एक बार पुनर्विचार किया जाएगा. उन्होंने बताया कि नाम बदलने का काम पूरी तरीके से कानूनी प्रक्रिया के तहत किया गया है.

विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर नगर निगम ने जनपद के नए परिसीमन के तहत 70 वार्डों को बढ़ाकर 80 वार्ड में तब्दील किया है. वहीं 50 वार्डों के पुराने नाम बदलकर नया नाम रख दिया है. इसके बाद राजनीति गरमा गई है. समाजवादी पार्टी का आरोप है कि मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के नाम नगर निगम द्वारा बदले गए, जिसका विरोध करते हुए समाजवादी पार्टी ने नगर निगम गोरखपुर में विरोध प्रदर्शन किया और नगर आयुक्त अविनाश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर बदले गए नाम को एक बार फिर पुराने नाम रखने की मांग की. इस मामले पर नगर आयुक्त अविनाश कुमार सिंह ने कहा समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल वार्ड के नाम बदले जाने की आपत्ति जताते हुए ज्ञापन सौंपा है, उस पर एक बार पुनर्विचार किया जाएगा. उन्होंने बताया कि नाम बदलने का काम पूरी तरीके से कानूनी प्रक्रिया के तहत किया गया है. अखबारों में प्रकाशित कराकर आपत्ति भी मांगी गई है. मिलने के बाद उस पर एक बार पुनर्विचार किया जाएगा.

Also Read: UP: GMC में 32 नए गांव शामिल होने के बाद 80 हो जाएगी वार्डों की संख्या, इंदौर की तर्ज पर संवरेगा गोरखपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola