ePaper

आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह की जल्द होगी जेल से रिहाई, यूपी चुनाव में पिता की जगह संभाल सकते हैं मोर्चा

Updated at : 15 Jan 2022 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह की जल्द होगी जेल से रिहाई, यूपी चुनाव में पिता की जगह संभाल सकते हैं मोर्चा

UP Chunav 2022: अब्दुल्ला आजम की जमानत की खबर ऐसे समय पर आयी है जब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में बस एक महिना का समय बचा हुआ है.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता खान (Azam Khan) के बेटे अब्दुल्ला आजम खान (Abdullah Azam Khan) रिहाई का रास्ता करीब साफ हो गया है. उनके खिलाफ दर्ज 43 केसों में जमानत को मंजूरी मिल चुकी है. अब्दुल्ला आजम करीब 23 महीने से अपने पिता आजम खान के साथ सीतापुर की जेल में बंद हैं. बताया जा रहा है कि रामपुर कोर्ट से उन्हें सभी मामलों में जमानत मिल गई है. आज दोपहर तक जमानती कागज कारागार पहुंच जाते हैं तभी उनकी जमानत आज हो पाएगी. वहीं जमानत की खबर के साथ ही अब्दुल्ला आजम के चुनाव लड़ने की भी चर्चा तेज हो गयी है.

बता दें कि अब्दुल्ला आजम की जमानत की खबर ऐसे समय पर आयी है जब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में बस एक महिना का समय बचा हुआ है. ऐसे में अब्दुल्लाह आजम अपने पिता की गैरमौजूदगी में उनके चुनाव के साथ ही पार्टी का सियासी मोर्चा भी संभाल सकते हैं. बता दें कि अब्दुल्लाह आजम साल 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के टिकट पर स्वार टांडा से चुनाव लड़ा था. उन्होंने यह चुनाव कांग्रेस के प्रत्याशी को हराकर जीता था. बता दें आजम खान फिलहाल सीतापुर जेल में ही बंद है और उनके मामले की सुनवाई 2 फरवरी को होने वाली है.

Also Read: UP Chunav 2022: मायावती को जन्मदिन पर अखिलेश यादव देंगे झटका! भीम आर्मी और सपा के गठबंधन पर बनी बात

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अजम खान के खिलाफ रामपुर में दर्ज जौहर युनिवर्सिटी समेत दर्जनों आपराधिक मामलों में मिली जमानत को निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दी है. जिस पर दो फरवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. कोर्ट ने इस संबंध में आजम खान से जवाब तलब किया है. आजम खान को अधिकतर अपराधिक मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है. जिसके बाद माना जा रहा था कि आजम यूपी विधान सभा चुनाव से पहले बाहर आ सकते है, लेकिन सरकार की इस अर्जी ने आजम खान की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola