Chandauli News: चंदौली में पूछताछ के लिए पहुंची पुलिस टीम पर लाठी डंडों से हमला, 6 पुलिसकर्मी घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Aug 2022 11:19 AM

विज्ञापन

इस मामले में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया की कंदवा थाना के कोदई गावँ में दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंची थी. जिसमें एक पक्ष द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया. मामले में दो FIR दर्ज की गई है.

विज्ञापन

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में दो पक्षों के विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया. इस हमले में एसएचओ कंदवा राजेश सरोज समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए. जबकि पुलिस की जीप पर भी पथराव कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल,सीओ सदर समेत कई थानों की फोर्स गांव में पहुंची और पुलिस कर्मियों को इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

चंदौली (Chandauli) जिले के कंदवा थाना अंतर्गत कोदई गांव में करीब एक महीने पहले चौकीदार के नाती गायब हो जाने के बाद उसका शव गांव के पास ही तालाब में मिला था. जिसको लेकर गांव में काफी दिनों से रंजिश चली आ रही थी. उसी मामले को लेकर कंदवा थाने के इंस्पेक्टर राजेश रविवार को अपने हमराहियों के साथ उक्त गांव में पहुंचे थे. इस दौरान आरोपियों से पूछताछ करते समय अचानक से उन पर और उनके साथ गांव में आए पुलिसकर्मियों पर लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया. जिससे बाद इंस्पेक्टर राजेश और साथ आए पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए.

Also Read: Varanasi News: ज्ञानवापी मामले में आज अहम सुनवाई, मस्जिद में मिले शिवलिंग की पूजा करने की मांग पर भी जिरह

इस मामले में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया की कंदवा थाना के कोदई गावँ में दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंची थी. जिसमें एक पक्ष द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया. मामले में दो FIR दर्ज की गई है. कुल 23 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. सभी की जल्द गिरफ्तारी पूरी कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी. वहीं एसपी ने घटना में सिर्फ थानाध्यक्ष और एक अन्य पुलिसकर्मी के घायल होने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola