ePaper

Agra News: ताजमहल देखने आई स्पेनिश महिला पर्यटक को बंदरों ने किया घायल, काफी देर तक मचा रहा हड़कंप

Updated at : 19 Sep 2022 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
Agra News: ताजमहल देखने आई स्पेनिश महिला पर्यटक को बंदरों ने किया घायल, काफी देर तक मचा रहा हड़कंप

महिला पर्यटक के पैर में काट लिया. इससे महिला घायल और लहूलुहान हो गई. तत्काल ही मौके पर मौजूद फोटोग्राफर योगेश ने महिला पर्यटक को प्राथमिक उपचार दिया और उसके बाद एएसआई की मदद से महिला को पास में मौजूद शांति मांगलिक हॉस्पिटल में ले जाया गया.

विज्ञापन

Agra News: ताजनगरी में विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल पर बंदरों का आतंक पर्यटकों को लगातार परेशान कर रहा है. सीजन की शुरुआत होते ही पर्यटक बंदरों के आतंक से रूबरू हो रहे हैं. सोमवार को ताजमहल का दीदार करने आई स्पेनिश महिला पर्यटक पर बंदरों ने हमला कर दिया. इससे महिला बुरी तरह घायल हो गई. तत्काल पास में मौजूद फोटोग्राफर ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया जिसके बाद महिला पर्यटक को शांति मांगलिक हॉस्पिटल में रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया.

सोमवार को सांड्रा नाम की स्पेनिश महिला पर्यटक ताजमहल का दीदार करने पहुंची थी. जैसे ही वह ताजमहल प्रांगण में पहुंची खूंखार बंदरों ने उनके ऊपर हमला कर दिया और महिला पर्यटक के पैर में काट लिया. इससे महिला घायल और लहूलुहान हो गई. तत्काल ही मौके पर मौजूद फोटोग्राफर योगेश ने महिला पर्यटक को प्राथमिक उपचार दिया और उसके बाद एएसआई की मदद से महिला को पास में मौजूद शांति मांगलिक हॉस्पिटल में ले जाया गया. जहां पर महिला को डॉक्टरों ने रेबीज का इंजेक्शन लगाया और कुछ दवाइयां भी दी.

undefined

बताया जा रहा है कि सोमवार को ही बंदरों ने एक और अन्य पर्यटक के 8 साल के बच्चे शोएब को निशाना बनाया था और उसकी पीठ पर काट लिया था. प्यार की निशानी ताजमहल को देखकर तमाम पर्यटक आगरा से एक अच्छी छवि वापस लेकर जाते हैं. लेकिन वही कुछ कुछ समय से ताजमहल में बंदरों का खतरा बढ़ता जा रहा है. बंदरों के आतंक की वजह से एएसआई विभाग ने कुछ दिन पहले ही यहां पर 4 कर्मचारी तैनात किए थे. लेकिन कर्मचारियों के तैनात होने के बावजूद भी ताजमहल में आने वाले पर्यटकों को खूंखार बंदरों के आतंक से निजात नहीं मिल रही है बंदर लगातार पर्यटकों को अपना निशाना बना रहे हैं.

Also Read: Agniveer Bharti: कल से आगरा में शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, रहेगा रूट डायवर्जन, लाखों युवा होंगे शामिल

रिपोर्ट : राघवेंद्र गहलोत

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola