ePaper

Lockdown 3.0 Effect : सीएम योगी को फेसबुक पर गोली मारने की धमकी देनेवाला निकला बिहार पुलिस का सिपाही, आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 05 May 2020 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
Lockdown 3.0 Effect : सीएम योगी को फेसबुक पर गोली मारने की धमकी देनेवाला निकला बिहार पुलिस का सिपाही, आरोपी गिरफ्तार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी देने वाले शख्स की गिरफ्तारी हो गई है. यूपी पुलिस की जांच के बाद धमकी देने वाला शख्स बिहार पुलिस का सिपाही निकला. जिसके बाद यूपी पुलिस की स्पेशल टीम और बिहार पुलिस दोनो ने मिलकर रविवार को बिहार के नालंदा जिला के दीपनगर थाना क्षेत्र से आरोपी की गिरफ्तारी की. दीपनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है. थानाध्यक्ष के अनुसार गिरफ्तार आरोपित सिपाही यूपी के गाजीपुर जिले के दिलदार नगर थाना के रकसदा गांव का तनवीर खान है. वर्तमान में यह सिपाही बिहार के राजगीर में तैनात है.

इस युवक ने गत 24 अप्रैल को अपने फेसबुक वॉल पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी से संबंधित मैसेज पोस्ट किया था. इस मामले में उत्तरप्रदेश के दिलदार नगर थाना में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी. गिरफ्तार आरोपित सिपाही ने लॉक डाउन के दौरान मस्जिद से अजान देने पर पाबंदी लगाए जाने पर सीएम को धमकी दी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही यूपी पुलिस जांच में जुट गई थी. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र ने बताया कि यूपी पुलिस की टीम आरोपित सिपाही की गिरफ्तारी कर उसे अपने साथ ले गयी है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन