ePaper

Ghaziabad News: बदमाशों को नहीं बुलडोजर बाबा का खौफ, पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 25 लाख की नगदी लेकर फरार

Updated at : 28 Mar 2022 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
Ghaziabad News: बदमाशों को नहीं बुलडोजर बाबा का खौफ, पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 25 लाख की नगदी लेकर फरार

गाजियाबाद के डासना इलाके में पेट्रोल पंप कर्मियों से 25 लाख रुपए की लूट का मामला सामना आया है. इस पूरे घनटाक्रम को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है.

विज्ञापन

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद में बदमाशों के अंदर से पुलिस का खौफ पूरी तरह से खत्म हो चुका है. ताजा घटना शहर के डासना इलाके की है, जहां तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े चार पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लूट की घटना को अंजाम दिया, और फिर फरार हो गए. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, ग़ाज़ियाबाद में सरेआम पेट्रोल पम्प के 25 लाख रूपए की लूट व बिजनौर में राशन डीलर की हत्या उप्र की नयी भाजपा सरकार का अभिनंदन कर रही है. भाजपा के राज में सरकार पेट्रोल से लोगों को लूट रही है और उप्र के बेख़ौफ़ अपराधी पेट्रोल पम्पवालों को. जनता पूछ रही है, ये कैसा परस्पर संबंध है.

क्या था पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, अध्यात्मिक नगर स्थित अरिहंत पेट्रोल पंप से दो बाइक पर चार पेट्रोल पंप कर्मी बैंक में 25 लाख की नगदी जमा करने जा रहे थे. डासना फ्लाईओवर पार करते ही दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मियों का रास्ता रोक लिया, और पिस्टल लहराते हुए नगदी न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद बदमाशों मौके से नगदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए. पेट्रोल पंप कर्मियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

Also Read: Varanasi Crime News: प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने पर मिलने पहुंचा प्रेमी, क्या हुआ जो कर दी हत्या
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से होगी अपराधियों की पहचान

लूट की इस वारदात को लेकर गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली कि एक पेट्रोल पंप से लोग बिक्री से प्राप्त हुई नकदी जमा करने के लिए बैंक जा रहे थे, तभी 2 बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और 25 लाख रुपए की नकदी लूट ली. पीड़ितों का कहना है कि अपराधियों ने गोलियां भी चलाईं. उन्होंने आगे कहा कि, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों का पहचान की जा रही है. जांच की जा रही है. फिलहाल, पुलिस ने घटना वाले इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola