Varanasi Crime News: प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने पर मिलने पहुंचा प्रेमी, क्या हुआ जो कर दी हत्या

Varanasi Crime News: वाराणसी तातेपुर गांव मे एक युवतीअपने घर की छत पर सोते हुए सुबह मृत पाई गई थी. इस पूरे प्रकरण में प्रेमी और उसके मित्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. जोकि इस हत्याकांड के आरोपी हैं.
Varanasi News: वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के तातेपुर गांव में 25 मार्च को युवती अपने घर की छत पर सोते हुए सुबह मृत पाई गई थी. वहीं, परिजनों ने इस घटना को हत्या बताया है. चौबेपुर पुलिस ने रविवार को इस पूरे प्रकरण में प्रेमी और उसके मित्र को गिरफ्तार कर के मीडिया के सामने पेश किया.
वाराणसी के चौबेपुर तातेपुर गांव में 25 मार्च को युवती रात में छत पर सोने गई थी. परिजन जब उठाने गए तो युवती मृत पाई गई थी. युवती के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की थी. पुलिस ने जांच में दो युवकों को गिरफ्तार किया और पूरे घटना का खुलासा किया.
Also Read: UP Police News: बदायूं के उघैती थाने के एसओ को भारी पड़ी अश्लील वीडियो चैटिंग, महिला ने चतुराई से दी मात
पुलिस को गिरफ्तार आरोपी पुनवासी साहनी ने बताया कि, वो मृतिका युवती से पिछले चार वर्षो से प्रेम करता था. कुछ समय पूर्व पुनवासी साहनी मुंबई चला गया था. मुबई जाने के दौरान भी उसकी वार्ता युवती से लगातार होती रहती थी. युवती ने उसी दौरान पुनवासी साहनी को बताया की उसकी शादी घर वालो ने तय कर दी है.
होली पर मुंबई से पुनवासी साहनी अपने घर आया और युवती से मिलने के लिए फोन किया. 25 मार्च की रात युवती से मिलने पुनवासी साहनी पहुंचा और प्रेमिका से बातचीत कर रहा था. उसी दौरान पुनवासी साहनी का मित्र अंजनी भी पहुंच गया. अंजनी को देख कर युवती शोर मंचाने लगी. युवती को चुप कराने के लिए पुनवासी साहनी ने उसके गर्दन को अपने पैरो से दबाए रखा और ���ुवती की मौत हो गई.
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय ने बताया कि, युवती हत्याकांड में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. फिलहाल, पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.
रिपोर्ट- विपिन सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










