ePaper
Live Updates

UP Corona Update Live: यूपी में कोरोना की तीसरी लहर का कहर, शनिवार को मिले 16 हजार 740 नये मरीज

Updated at : 22 Jan 2022 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
UP Corona Update Live: यूपी में कोरोना की तीसरी लहर का कहर, शनिवार को मिले 16 हजार 740 नये मरीज

UP Corona Update Live: यूपी में कोरोना की तीसर लहर बेकाबू होती जा रही है. शनिवार, 22 जनवरी को यूपी में कहां मिले कोरोना के नए पॉजिटिव केस, और कहां जारी हुई नई गाइडलाइन जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:12 PM. 22 Jan 227:12 PM. 22 Jan

कोरोना के 16 हजार से अधिक नए मामले

यूपी में शुक्रवार को एक दिन में कुल 2,37,109 सैम्पल की जांच की गयी. इस दौरान कोरोना संक्रमण के 16,740 नये मामले आये हैं. प्रदेश में अब तक कुल 9,76,98,882 सैम्पल की जांच की गयी है. पिछले 24 घण्टों में 15,757 तथा अब तक 18,13,485 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं. प्रदेश में कोरोना के कुल 96,642 एक्टिव मामले हैं.

3:38 PM. 22 Jan 223:38 PM. 22 Jan

अलीगढ़ में 57 फीसदी लोगों को दोनों डोज

उन्होंने कहा कि, अस्पतालों में सारी सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं. हर जनपद में ऑक्सीजन की उपलब्धता है. कोरोना पर स्वदेशी वैक्सीन प्रभावी है. अलीगढ़ में 96 फीसदी लोगों को पहली डोज लग चुकी है. अलीगढ़ में 57 फीसदी लोगों को दोनों डोज लगी हैं. अलीगढ़ में 62% पात्रों को बूस्टर डोज लग चुकी है, जबकि 551 ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं.

3:38 PM. 22 Jan 223:38 PM. 22 Jan

सीएम योगी ने जिला अस्पताल में कोविड प्रबंधन का लिया जायजा

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को अलीगढ़ दौरे पर पहुंचे. इस बीच उन्होंने अलीगढ़ जिला अस्पताल में कोविड प्रबंधन का जायजा लिया. उन्होंने मीडिया से यह दावा किया है कि कोरोना के प्रबंधन में यूपी नंबर वन रहा है. उन्होंने बताया कि तीसरी लहर खतरनाक नहीं है. बस, थोड़ी सी सावधानी बरतने की जरूरत है. कोरोना का ओमिक्रॉन संक्रमण की रफ्तार तो तेज है लेकिन यह ज्यादा खतरनाक नहीं है.

11:38 AM. 22 Jan 2211:38 AM. 22 Jan

ललितपुर में 103 नए पॉजिटिव केस रिपोर्ट

ललितपुर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 103 नए पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए हैं. हालांकि राहत की बात ये है कि इस दौरान 50 मरीजों को स्वस्थ्य होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है. जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 357 हो गई है.

8:47 AM. 22 Jan 228:47 AM. 22 Jan

मुरादाबाद में 322 नए कोरोना पॉजिटिव केस

मुरादाबाद में 24 घंटे में 322 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं. यहां कोरोना का आंकड़ा 2,200 के पार पहुंच गया है. जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 2,265 हो गई है.

8:41 AM. 22 Jan 228:41 AM. 22 Jan

यूपी में कोरोना के 16,142 नए पॉजिटिव केस

यूपी में तीसरी लहर के चलते कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. प्रदेश में बीते 24 घंटे में 16,142 नए पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए हैं. यूपी में इस दौरान 241457 कोरोना टेस्ट किए गए. राहत की खबर ये है कि बीते 24 घंटे में 17,600 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. फिलहाल, प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 95,866 हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola