सीएम योगी ने की विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत, घर-घर दस्तक देगी स्वास्थ्यकर्मियों की टीम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Apr 2022 12:37 PM
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज यानी शनिवार को सिद्धार्थनगर के दौर पर पहुंचे, जहां से उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की है.
Lucknow News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि, नए मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू किए जाएंगे. पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर प्रयास हुए हैं. संक्रमण से बचने की जानकारी दी जाएगी. स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर जानकारी देंगे. इसके अलावा सीएम ने कहा कि, दिमागी बुखार पर हमने काबू पाया है. लोग स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरुक हुए.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि, 05 वर्ष में सर्वाधिक मेडिकल कॉलेज बनाने का रिकॉर्ड भी उत्तर प्रदेश के पास है. हम लोगों ने तो श्री माधव प्रसाद त्रिपाठी जी की स्मृति में महात्मा बुद्ध की इस पावन धरा पर मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य भी पूरा कर दिया. उन्होंने कहा कि, काला नमक चावल, जिसकी खुशबू जो पहले सिद्धार्थनगर तक सीमित थी, आज वह पूरे देश में पहुंच चुकी है. अब इसे दुनिया में महात्मा बुद्ध के विचारों की तरह ही पहुंचाना है. इसलिए हमने सिद्धार्थनगर से ODOP के रूप में काला नमक चावल चुना है.
मुख्यमंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि, हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम कहीं भी गंदगी न होने दें. गंदगी होगी तो मच्छर होंगे, मच्छर होंगे तो मलेरिया, इंसेफ्लाइटिस, चिकनगुनिया, डेंगू, काला ज्वर होगा. इसलिए प्रयास होना चाहिए कि कहीं गंदगी व जलजमाव न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










