ePaper
Live Updates

Bharat Bandh In UP : यूपी में विपक्षी नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद तो बिफरे प्रियंका-अखिलेश, सीएम योगी ने भी चेताया

Updated at : 08 Dec 2020 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
Bharat Bandh In UP : यूपी में विपक्षी नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद तो बिफरे प्रियंका-अखिलेश, सीएम योगी ने भी चेताया

Bharat Bandh in UP LIVE: केंद्र की मोदी सरकार (Modi Sarkar) के कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन के तहत आज किसानों का भारत बंद है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पुलिस हमारे कई नेताओं को नजरबंद कर दिया है. वहीं अखिलेश यादव की पार्टी ने योगी सरकार के खिलाफ हल्लाबोल कर दिया है. लखनऊ के 65 रास्तों पर भारतीय किसान यूनियन का विरोध प्रदर्शन होगा. सुबह 11 बजे से 3 बजे तक आंदोलनकारी किसान जुटेंगे. प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ट्रेनें रोक दी हैं. ट्रैक पर ट्रेन के आगे बैठे कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगा रहे हैं. उत्तर प्रदेश में भारत बंद के हर अपडेट के लिए बने रहें Prabhat khabar के साथ.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:12 PM. 8 Dec 2010:12 PM. 8 Dec

यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के गुजरने पर किसानों ने लगायी रोक

मथुरा में भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने आज मंगलवार को भारत बंद के समर्थन में किसानों ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के गुजरने पर रोक लगा दी.

5:01 PM. 8 Dec 205:01 PM. 8 Dec

मिला-जुला असर

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद का मंगलवार को उत्तर प्रदेश में मिला-जुला असर दिखा. भारत बंद का विभिन्न विपक्षी राजनीतिक दल समर्थन कर रहे हैं. प्रशासन किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. राज्य की राजधानी लखनऊ में बंद का कोई खास असर नहीं दिख रहा है

5:01 PM. 8 Dec 205:01 PM. 8 Dec

लखनऊ की सड़कों पर उतरे किसान

भारत बंद के दौरान राजधानी लखनऊ की सड़कों पर उतरे किसान. गाड़ियों में भर-भर कर लखनऊ पहुंच रहे किसान. आज भारत बंद के कारण पूरे यूपी में बंदी है.

5:01 PM. 8 Dec 205:01 PM. 8 Dec

ट्रेन रोका गया

यूपी में प्रयागराज के अब सपा कार्यकर्ताओं ने मैल्हौर में ट्रेन को रोक दिया है. एमएलसी राजेश यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन को रोक दिया है. भारत बंद को देखते हु सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे यूपी में बंद का ऐलान किया गया है.

5:01 PM. 8 Dec 205:01 PM. 8 Dec

स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर निशाना साधा

अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर निशाना साधा है. ईरानी ने कहा कि बौखलाया हुआ विपक्ष जो वोट के माध्यम से जनता का समर्थन प्राप्त नहीं कर पाया, वो आज कानून-व्यवस्था को भंग करने पर उतारू हो चुका है ताकि वो अपनी राजनीति चमका सके. कहीं न कहीं राजनीतिक दखल है कि अराजकता फैले.

5:01 PM. 8 Dec 205:01 PM. 8 Dec

कुमार विश्वास आज किसान आंदोलन के समर्थन में दिनभर उपवास करेंगे

भारत बंद के समर्थन में अब कवि और राजनेता कुमार विश्वास भी उतर गए हैं. कुमार विश्वास आज किसान आंदोलन के समर्थन में दिनभर उपवास करेंगे. कुमार विश्वास ने ये ऐलान ट्विटर पर किया है. कुमार आज सरकार के कृषि कानून के खिलाफ किसानों के समर्थन में यह उपवास करेंगे.

5:01 PM. 8 Dec 205:01 PM. 8 Dec

ड्रोन से निगरानी

मेरठ में बंद के दौरान कोई उपद्रव न हो, इसके लिए ड्रोन से निगरानी की जा रही है. पुलिस प्रशासन किसी भी एहतियात समय निपटने के लिए ड्रोन की तैनाती की है.

5:01 PM. 8 Dec 205:01 PM. 8 Dec

प्रियंका गांधी ने किसान आंदोलन को लेकर आह्वान

कांंग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसान आंदोलन को लेकर आह्वान किया है. गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘जो किसान अपनी मेहनत से फसल उगाकर हमारी थालियों को भरता है, उन किसानों को भाजपा सरकार अपने अरबपति मित्रों की थैली भरने के दबाव में भटका हुआ बोल रही है.’

5:01 PM. 8 Dec 205:01 PM. 8 Dec

कन्नौज में भारत बंद का दिख रहा है मिलाजुला असर

कन्नौज में भारत बंद का दिख रहा है मिलाजुला असर, प्रशासन की सख्ती के कारण नहीं हो रहा है हंगामा. कन्नौज सीट से अखिलेश यादव शुरू करते किसान पदयात्रा. प्रशासन ने नहीं दी इजाजत.

5:01 PM. 8 Dec 205:01 PM. 8 Dec

कांग्रेस का आरोप

यूपी कांंग्रेस ने बड़ा आरोप लगाया है. पार्टी ने कहा कि यूपी कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्षों, जिला कमेटी के पदाधिकारियों, शहर अध्यक्षों को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है.

5:01 PM. 8 Dec 205:01 PM. 8 Dec

किसान नेताओं को किया नजरबंद

आगरा में कई किसान नेताओं को नजरबंद करने किए जाने की खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा किसान नेता राजेश शर्मा को नजरबंद कर दिया गया है. वहीं प्रशासन चुस्ती के साथ मौजूद बताए जा रहे हैं.

5:01 PM. 8 Dec 205:01 PM. 8 Dec

विधानसभा में धरने पर बैठे सपा एमएलसी

भारत बंद के दौरान सपा एमएलसी सदन के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. सपा भारत बंद का समर्थन कर रही है. सपा की ओर से आशू मलिक और राजपाव कश्यप धरने पल बैठे हैं. हालांकि अभी तक पुलिस वहां नहीं पहुंची है.

5:01 PM. 8 Dec 205:01 PM. 8 Dec

कांग्रेस ने बोला हमला

कांग्रेस ने भारत बंद को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है. कांंग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा, ‘उठो साथी, अगली फसल और अगली नस्ल के लिए. लड़ना होगा. उस मोदी सरकार से जिसने उद्योगपतियों के हित साधने के लिए ज़मीर बेच कर ज़मीन पर हमला बोला है ! आइये, अन्नदाता के साथ भारत बंद में शामिल हों, देश के लिए और देश के भविष्य के लिए.

5:01 PM. 8 Dec 205:01 PM. 8 Dec

यूपी में भारत बंद

यूपी में भारत बंद को लेकर सपा के कार्यकर्ता जगह जगह पर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं बंद को कांग्रेस और बसपा ने भी समर्थन किया है.

9:57 AM. 8 Dec 209:57 AM. 8 Dec

कानून को तोड़ने वालों की खैर नहीं 

भारत बंद पर गौतमबुद्ध नगर प्रशासन अलर्ट है. ट्रैफिक व्यवस्था ठीक है. पीएसी की तैनाती की गई है. रेलवे-मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं. कानून तोड़ने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश हैं.

9:57 AM. 8 Dec 209:57 AM. 8 Dec

प्रयागराज में बंद समर्थकों ने रोकी ट्रेन

9:23 AM. 8 Dec 209:23 AM. 8 Dec

सीएम योगी की चेतावनी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि भारत बंद के दौरान अगर कोई कानून व्यवस्था हाथ में लेता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के साथ दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए. लेकिन फिर भी कोई कानून का उल्लंघन करता है तो उसके साथ सख्ती से पेश आया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शान्ति व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बंद के दौरान आम जन को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके पुख्ता इंतजाम किए जाएं. उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग, रेल मार्ग व अन्य यातायात पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए.

9:23 AM. 8 Dec 209:23 AM. 8 Dec

प्रयागराज में सपा कार्यकर्ताओं ने रोकी ट्रेन

किसानों के भारत बंद का असर उत्तर प्रदेश में दिखना शुरू हो गया है. प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस को रोक दिया और रेलवे ट्रैक पर ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ट्रैक पर ट्रेन के आगे बैठे कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगा रहे हैं. इसके अलावा पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं.

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola