UP: बाराबंकी के जैदपुर में अनहोनी की आशंका, घर से स्‍कूल गईं 2 चचेरी बहनें लापता, साइक‍िल और ड्रेस बरामद

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Oct 2022 6:17 PM

विज्ञापन

दोनों करीब 7 किलोमीटर दूर स्थित स्कूल जाने के लिए सोमवार सुबह करीब 8 बजे घर से निकली थीं. करीब पौने 9 बजे बाराबंकी जैदपुर मार्ग पर जोगनिया डीह गांव के पास सड़क किनारे दोनों छात्राओं के कपड़े और साइकिल पड़ी मिली. छात्राओं की टाई-बेल्ट भी पड़ी थी. सूचना म‍िलते ही पर‍िवार में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

Barabanki News: बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकली दो चचेरी बहनें संदिग्ध हालात में लापता हो गई हैं. दोनों छात्राओं के कपड़े और साइकिल सड़क किनारे पड़े मिले. पुलिस दोनों की तलाश कर रही है. जैदपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दो चचेरी बहन कक्षा आठ और नौ की छात्रा हैं.

पुलिस ने शुरू क‍िया सर्च ऑपरेशन

शुरुआती जानकारी के मुताब‍िक, दोनों करीब 7 किलोमीटर दूर स्थित स्कूल जाने के लिए सोमवार सुबह करीब 8 बजे घर से निकली थीं. करीब पौने 9 बजे बाराबंकी जैदपुर मार्ग पर जोगनिया डीह गांव के पास सड़क किनारे दोनों छात्राओं के कपड़े और साइकिल पड़ी मिली. छात्राओं की टाई-बेल्ट भी पड़ी थी. सूचना म‍िलते ही पर‍िवार में कोहराम मच गया. मौके पर परिजन भी पहुंच गए. कुछ देर में पुलिस भी पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर द‍िया. जहां पर साइकिल व कपड़े मिले वह स्थान स्कूल से करीब पांच किलोमीटर दूर और घर से दो किलोमीटर दूर है.

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola