Bareilly Good News: लंबे इंतजार के बाद दौड़ेगी आगरा फोर्ट, एसी कोच के साथ स्लीपर-जनरल कोच भी बढ़ाए गए

इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि आगरा फोर्ट एक्सप्रेस में एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के दस, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक कोच लगाया गया है.
Bareilly News : पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) ने लंबे समय बाद रामनगर से आगरा के बीच चलने वाली आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का संचालन गुरुवार से शुरू कर दिया है, लेकिन अब आगरा फोर्ट में दो एसी कोच लगाए जाएंगे. इससे ट्रेन में 14 कोच हो गए हैं. आगरा फोर्ट के चलने से व्यापारियों के साथ ही सैलानियों को काफी राहत मिलेगी.
बरेली के व्यापारी और यात्री काफी काफी समय से आगरा फोर्ट ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे. क्योंकि, बरेली से आगरा के बीच रेल रूट की यह एकमात्र ट्रेन है, लेकिन कोरोना के चलते बंद कर दी गई थी. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी. मगर, अब यह परेशानी दूर जाएगी. इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि आगरा फोर्ट एक्सप्रेस में एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के दस, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक कोच लगाया गया है.
Also Read: UP Chunav 2022: बरेली में सपा को विपक्षी दलों से नहीं, अपनों से मिल रही चुनौती, 9 सीटों पर करीब 100 दावेदार
15056 रामनगर-आगरा फोर्ट त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन रामनगर से शाम 07. 50 बजे प्रस्थान कर रात 08. 25 बजे काशीपुर, 08. 45 बजे बाजपुर और रात 09. 59 बजे लालकुआं,रात 10. 16 बजे पंतनगर से, रात 10. 28 बजे किच्छा और 10. 46 बजे बहेड़ी, 11. 02 बजे देवरनिया, भोजीपुरा से 11. 16 बजे और 11. 33 बजे इज्जतनगर के जरिए 11. 51 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी. देर रात 00. 06 बजे जंक्शन और 00. 45 बजे बदायूं और 01. 01 बजे उझानी, सोरो शुगर क्षेत्र से देर रात 01. 29 बजे, कासगंज से 02. 02 बजे, सिकंदरा राव से देर रात 02. 24 बजे, हाथरस सिटी से 02. 51 बजे, मथुरा कैंट से सुबह 04. 00 बजे, मथुरा जंक्शन से 04. 20 बजे, अछनेरा से 05. 00 बजे तथा ईदगाह आगरा से 05. 50 छूटकर सुबह 06. 55 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंचेगी.
वापसी में 15055 आगरा फोर्ट-रामनगर त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस आगरा फोर्ट से रात 08. 40 बजे चलकर ईदगाह आगरा 08. 56 बजे, अछनेरा 09. 40 बजे, मथुरा जंक्शन 10. 50 बजे, मथुरा कैंट 11. 15 बजे, हाथरस सिटी से देर रात 11. 50 बजे, दूसरे दिन सिकंदरा राव से मध्य रात्रि 00. 20 बजे, कासगंज 01. 15 बजे, सोरो शुगर क्षेत्र से देर रात 01. 40 बजे, उझानी 02. 15 बजे, बदायूं 02. 35 बजे, बरेली जंक्शन से 03. 33 बजे, बरेली सिटी 03. 48 बजे और तड़के 04. 08 बजे इज्जतनगर स्टेशन पहुंचेगी. वहीं भोजीपुरा से 04. 23 बजे, देवरनियां 04. 37 बजे, बहेड़ी 04. 53 बजे, किच्छा 05. 14 बजे, पंतनगर 05. 26 बजे, लालकुआं से 05. 50 बजे, बाजपुर सुबह 07. 00 बजे, तथा काशीपुर 07. 50 बजे छूटकर रामनगर स्टेशन पर सुबह 08. 30 बजे पहुंचेगी.
Also Read: बरेली RPF ने रेलवे इंजीनियर-ठेकेदार को ढाई लाख की संपत्ति के साथ पकड़ा, चोरी की लंबी है कहानी
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




