आगरा में पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, शहर से भागने की प्लानिंग में था बदमाश

आगरा में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने के कारण बदमाश घायल हो गया. घायल बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है.
Agra News: थाना रकाबगंज क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है. पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने के कारण बदमाश घायल हो गया. घायल बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है. पुलिस को आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और कुछ कारतूस बरामद हुए हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पवन पुत्र डालचंद निवासी अर्जुनपुरा 11 साल से फरार चल रहा था. उसके ऊपर थाना रकाबगंज में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है, जिसकी तलाश में पुलिस लंबे समय से लगी हुई थी. शुक्रवार-शनिवार की देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश पवन कहीं भागने की फिराक में हाथीघाट क्षेत्र में मौजूद है. अगर जल्दी की जाए तो उसे पकड़ा जा सकता है. जिसके बाद पुलिस ने चैकिंग शुरू कर दी.
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान बदमाश पवन को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उसने पुलिस के ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दिया. जिसके जबाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और पैर में गोली लगने से बदमाश पवन घायल हो गया. जिसके बाद उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. बदमाश के पास से एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और कुछ कारतूस बरामद हुए हैं. पवन के ऊपर करीब 15000 का इनाम भी घोषित था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




