Live Updates

UP Chunav 2022 Live Updates: शिवपाल यादव इटावा की जसवंत नगर सीट से लड़ेंगे चुनाव

Updated:
विज्ञापन

UP Chunav 2022 Live Updates: यूपी में विधानसभा चुनाव (up chuvan 2020) के अब दूसरे चरण की नामांकन का सिलसिला शुरू हो चुका है. सपा (SP), बसपा (BSP), कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) में रोज तल्ख बयानबाजी हो रही है. हर पल की पॉलिटिकल अपडेट्स जानने के लिए बने रहें ‘प्रभात खबर’ के साथ…

विज्ञापन

जसवंत नगर से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव 

शिवपाल यादव इटावा की जसवंत नगर सीट से चुनाव लड़ेंगे. उन्हें सपा-प्रसपा गठबंधन का प्रत्याशी बनाया गया है. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है.

चुनाव प्रचार के लिए आजम खां ने मांगी रियायत

आजम खां ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर चुनाव प्रचार के लिए छूट मांगी है. सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाकर अंतरिम जमानत याचिका की मांग की गई है.

सपा की सरकार ने वापस लिए थे आतंकियों के केस : CM योगी 

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बुलंदशहर पहुंचे. उन्होंने इस बीच मीडिया से कहा कि सपा की सरकार ने आतंकियों के केस वापस लिए थे. उन्होंने दावा किया कि यूपी में सुशासन देने का काम सिर्फ भाजपा सरकार ने किया है.

यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, नेहा शर्मा डीएम कानपुर बनाई गईं

चुनाव आयोग (Election Commission) की ओर से यूपी में बड़ा एक्शन लिया गया है. यूपी में तीन जिलों के डीएम और दो जिलों के एसपी को हटा दिया है. कानपुर, बरेली और फिरोजाबाद के डीएम को हटाया गया है. फिरोजाबाद और कौशांबी के एसपी हटाए जाने की भी खबर है.

नेहा शर्मा डीएम कानपुर बनाई गईं हैं. वह उन्नाव में सीडीओ रही हैं.

एसपी गंगवार को डीएम फिरोजाबाद बनाया गया है.

शिवाकांत द्विवेदी को डीएम बरेली का पदभार दिया गया है.

लखनऊ के हजरतगंज चौराहा पहुंच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान चलाते हुए शनिवार को लखनऊ के हजरतंगज चौराहे पहुंचे. इस बीच उन्होंने कहा कि प्रदेश में काफी विकास कार्य किया गया है. बता दें कि शनिवार से भाजपा ने प्रदेश में बड़े स्तर पर जनसंपर्क अभियान चला रखा है.

चुनाव आयोग ने रैलियों पर लगाई गई पाबंदी की सीमा बढ़ाई

चुनाव आयोग (EC) ने शनिवार को जारी किए अपने नए आदेश में एक बार फिर यूपी में चुनाव प्रचार के लिए लगाई गई पाबंदी को बरकरार रखा है. कोरोना संक्रमण और टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार को रखी गई बैठक में इस पर सहमति बनी है. सूत्रों का कहना है कि आयोग ने प्रचार के दूसरे तरीकों में कुछ छूट दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola