कांग्रेस के यूथ मेनिफेस्टो में 20 लाख सरकारी नौकरी का वादा, राहुल-प्रियंका ने बताया योगी सरकार का फेलियर

Congress Youth Manifesto: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने यूपी के युवाओं के लिए यूथ मेनिफेस्टो जारी किया है.
Congress Youth Manifesto: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने यूपी यूथ मेनिफेस्टो जारी किया. कांग्रेस जनता को किस प्रकार से रोज़गार दिलाएगी, यह सब मेनिफेस्टो में लिखा गया है. राहुल गांधी ने बताया कि इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के युवाओं के साथ बात की है और जो उनके विचार है वह इस मेनिफेस्टो में जोड़े गए हैं.
वायनाड सांसद राहुल गांधी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में हर 24 घंटे में लगभग 880 युवा रोज़गार खोते हैं. मेनिफेस्टो जारी करते समय उन्होंने कहा कि, भाजपा के पिछले 5 सालों के शासन में लगभग 16 लाख युवाओं ने रोज़गार खोया है. सरकार ने कहा हम आपको हर साल 2 करोड़ रोज़गार देंगे. सच्चाई सबको दिख रही है. ऐसा क्यों हो रहा है. क्योंकि देश का पूरा धन 2-3 बड़े उद्योगपतियों के हाथों में दिया जा रहा है.
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने आगे कहा कि भारत को एक नए विजन की जरुरत है. भारत को विजन कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है, छोटी-छोटी पार्टियां नहीं दे सकती हैं. भाजपा का विजन देश का विजन नहीं है. अगर उत्तर प्रदेश को एक नया विजन नहीं दिया गया, तो भारत को एक नया विजन नहीं दिया जा सकता है.
Also Read: UP Election 2022: आज आगरा और बरेली के दौरे पर रहेंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मैनपुरी पर भी फोकस
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि, इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं ने हर ज़िले में युवाओं से बात कर उनकी बड़ी समस्याओं को समझा. उन्हीं में से निकले हुए मुद्दे भर्ती विधान में हैं. इसे भर्ती विधान इसलिए कहा है क्योंकि प्रदेश में बड़ी समस्या भर्ती की है.
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, जब तक आप जवाबदेही नहीं मांगेगे तब तक कोई नेता जवाबदेह नहीं बनेगा. जनता को जागरुक होना ही पड़ेगा. जातिवाद, सांप्रदायिकतावाद से आपका पेट नहीं भरने वाला है. इससे सिर्फ़ कुछ राजनीतिक दलों का फायदा होगा. उन्होंने कहा कि, जवाबदेही मांगिए और विकास पर अपना वोट दीजिए
काग्रेस द्वारा यूपी के लिए जारी किए गए यूथ मेनिफेस्टो में आठ वादे किए गए हैं. जो इस प्रकार हैं. पहला वादा, 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी, इनमें 8 लाख सरकारी पद महिलाओं के लिए रिजर्व. परीक्षार्थियों बस और रेल यात्रा मुफ्त में कर सकेंगे. इसके अलावा शिक्षकों के 1.50 लाख खाली पद भरे जाएंगे, एक जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा. पेपर, ज्वाइनिंग की तारीख तय होगी. 30 साल से कम उम्र के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी. सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस माफ की जाएगी. सीड स्टार्टअप फंड के लिए 5 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




