ePaper

UP Election 2022: सीएम योगी के नामांकन से पहले गोरखपुर में अलर्ट जारी, CCTV और ड्रोन से की जा रही निगरानी

Updated at : 04 Feb 2022 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: सीएम योगी के नामांकन से पहले गोरखपुर में अलर्ट जारी, CCTV और ड्रोन से की जा रही निगरानी

UP Election 2022: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नामांकन दाखिल करने से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है. शहर में सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है.

विज्ञापन

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर से नामांकन दाखिल करेंगे. गोरखपुर में मुख्यमंत्री के नामांकन दाखिल करने से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है. शहर में सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है.

सीएम योगी के नामांकन से पहले सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी

गोरखपुर के एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नामांकान से पहले बेरीकैंडिंग की है. साथ ही सीसीटीवी के अलावा ड्रोन से भी निगरानी की व्यवस्था है. उन्होंने बताया कि फीडबैक के हिसाब से ड्यूटी की जाएगी.

सीएम योगी के नामांकन में केंद्रीय गृह मंत्री होंगे शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नामांकन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और यूपी के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता यहां मौजूद रहेंगे. ऐसे में सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है.

ओवैसी की गाड़ी पर फायरिंग कि घटना के बाद से प्रशासन अलर्ट

मालूम हो कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर फायरिंग की घटना सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है. ऐसे में प्रशासन किसी भी तरह की गलती के मूड में नहीं है. ओवैसी की गाड़ी पर उस समय फायरिंग की गई, जब वह चुनाव प्रचार करने के लिए मेरठ आए थे और यहां से दिल्ली लौट रहे थे. फिलहाल, मामले में पुलिस ने एक दो आरोपियों की पहचान की है, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola