ePaper

UP Chunav 2022: बरेली कैंट विधानसभा सीट में जानिए कैसा रहा मतदान और क्या रहा वोटिंग प्रतिशत

Updated at : 15 Feb 2022 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: बरेली कैंट विधानसभा सीट में जानिए कैसा रहा मतदान और क्या रहा वोटिंग प्रतिशत

UP Chunav 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में बरेली कैंट सीट पर 50.82 प्रतिशत वोटिंग हुई है. पिछली बार 2017 में यहां 53.37 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश की बरेली की नौ विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी यानी सोमवार को मतदान हुआ. बरेली कैंट सीट पर 50.82 प्रतिशत वोटिंग हुई. पिछली बार यहां 53.37 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. इसमें बरेली कॉलेज और एमजेपी रूहेलखंड यूनिवर्सिटी समेत तमाम प्रमुख शिक्षण संस्थान हैं. इस विधानसभा क्षेत्र में पहला चुनाव 1957 में हुआ था. इस सीट पर 2008 में नया परिसीमन हुआ. इसके बाद शहर विधानसभा से चार बार विधायक रहे भाजपा नेता राजेश अग्रवाल यहां से लड़कर विधायक बने. वो 2017 में भी विधायक चुने गए.

बरेली कैंट का सियासी इतिहास

  • 2017, 2012- राजेश अग्रवाल- भाजपा

  • 2007- वीरेन्द्र सिंह- बसपा

  • 2002- शाहलीन इस्लाम- आईएनडी

  • 1996- अशफाक अहमद- सपा

  • 1993- प्रवीण सिंह आरेन- सपा

  • 1991- इस्लाम साबिर- कांग्रेस

बरेली कैंट के मौजूदा विधायक

राजेश अग्रवाल भाजपा के टिकट पर छह चुनाव जीत चुके हैं. वो दो बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • दलित- 51 हजार

  • वैश्य- 42 हजार

  • कायस्थ- 23 हजार

  • ब्राह्मण- 21 हजार

  • मौर्य- 19 हजार

  • सिख- 7 हजार

  • यादव- 4 हजार

बरेली कैंट सीट के मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,74,239

  • पुरुष- 2,02,159

  • महिला- 1,72,070

  • थर्ड जेंडर- 10

बरेली कैंट की जनता के मुद्दे

  • यहां सीवर की सबसे बड़ी समस्या है.

  • बारिश के दिनों में जलभराव होता है.

  • नई आबादी के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola