ePaper

आम आदमी पार्टी ने जारी की 20 और प्रत्याशियों की लिस्ट, अयोध्या से सुनील कुमार श्रीवास्तव को दिया टिकट

Updated at : 01 Feb 2022 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने जारी की 20 और प्रत्याशियों की लिस्ट, अयोध्या से सुनील कुमार श्रीवास्तव को दिया टिकट

आम आदमी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर 20 और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने आयोध्या की बीकापुर सीट से सुनील कुमार श्रीवास्तव को चुनावी मैदान में उतारा है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो चुकी है. सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 10 मार्च को निकलेंगे. जहां आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. आप के केंद्रीय नेतृत्‍व ने इन 20 उम्‍मीदवारों की घोषणा की और इसको लेकर एक सूची भी जारी कर दी. लिस्ट में पार्टी ने अयोध्या से सुनील कुमार श्रीवास्तव (sunil Kumar Shrivastav) को चुनावी मैदान में उतारा है.

आम आदमी पार्टी ने अयोध्या की बीकापुर सीट से सुनील कुमार श्रीवास्तव, आजमगढ़ सीट से शिव गोविंद सिंह, दीदारगंज सीट से नेम्बुतल, फूलपुर पवई से दुर्विजय सिंह को टिकट दिया है. इसके अलावा बलिया जिले के रसरा से सुधाकर गुप्ता, बांदा के नरैनी से राधेश्याम, फतेहपुर के बिंदकी से मनोज कुमार पाल, खागा से विजय कुमार गौतम, फिरोजाबाद की टूंडला सीट से बबलू सिंह कठेरिया चुनाव लड़ेंगे.

आम आदमी पार्टी ने गोंडा के गौरा से संजय कुमार पाठक, मनकापुर से जय राम सुमन, गोरखपुर के बांसगांव से लाल बचन धोबी, हरदोई के सवाजीपुर से मंशा राम यादव, धौरहरा सीट से शिप्रा अवस्थी, खड्डा सीट से राजकुमार गुप्ता को मैदान में उतारा है. वहीं महाराजगंज की नौतनवा सीट से गुड्डू ठाकुर, प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से अजीत, प्रयागराज की फूलपुर सीट से रामसूरत पटेल, रायबरेली की सेरेनी सीट से देवेंद्र पाल और सीतापुर के सिधौली सीट से कन्हैया लाल को टिकट दिया गया है.

Also Read: महिला होकर भी निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के लिए बजट में नहीं किया विचार, वाराणसी की जनता का छलका दर्द
यूपी विधानसभा चुनाव की मतदान तारीख

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है. सभी पार्टियां जोर-शोर से अपनी तैयारियों में जुटी हुई है. उत्तर प्रदेश के चुनाव सात चरणों में होंगे. वहीं 10 मार्च को नतीजे आएंगे.

  • पहला चरण: 10 फरवरी

  • दूसरा चरण: 14 फरवरी

  • तीसरा चरण: फरवरी 20

  • चौथा चरण: 23 फरवरी

  • 5वां चरण: 27 फरवरी

  • छठा चरण: 3 मार्च

  • 7वां चरण: 7 मार्च

  • मतगणना दिवस: 10 मार्च

Also Read: Bareilly News: मायावती की रैली में सिर्फ 999 लोगों की जुटेगी भीड़, ये है वजह

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola