UP Chunav 2022: बाल दिवस से कांग्रेस की ‘भाजपा हटाओ, महंगाई हटाओ’ पदयात्रा, प्रियंका गांधी भी होंगी शामिल

Varanasi: Supporters welcome Congress General Secretary Priyanka Gandhi during 'Kisan Nyay' rally, ahead of UP Assembly Elections 2022, in Varanasi, Sunday, Oct. 10, 2021. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI10_10_2021_000154A)
पदयात्रा की शुरुआत 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर होगी. पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर शुरू होने वाली पदयात्रा 24 नवंबर तक चलेगी. कांग्रेस पार्टी की पदयात्रा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर सियासी गहमागहमी शुरू हो चुकी है. इसी बीच कांग्रेस पार्टी प्रतिज्ञा यात्रा के बाद महंगाई के मुद्दे पर ‘भाजपा हटाओ, महंगाई भगाओ’ नारे के साथ पदयात्रा शुरू करने जा रही है. पदयात्रा की शुरुआत 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर होगी. पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर शुरू होने वाली पदयात्रा 24 नवंबर तक चलेगी. कांग्रेस पार्टी की पदयात्रा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी.
कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो 14 से 24 नवंबर तक चलनी वाली पदयात्रा में 32,240 किलोमीटर की यात्रा की जाएगी. इस दौरान बीजेपी सरकार की नाकामियों के बारे में बताया जाएगा. जनता से महंगाई समेत दूसरे मुद्दों को लेकर समर्थन देने की मांग की जाएगी. माना जा रहा है कांग्रेस की पदयात्रा की शुरुआत लखनऊ से की जाएगी. इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगी.
-
14 नवंबर को पदयात्रा की शुरुआत, 24 नवंबर को समापन
-
प्रत्येक विधानसभा में हर दिन 10 किलोमीटर की पदयात्रा
-
हर दिन कम से कम सात ग्राम सभा और वार्ड में पदयात्रा
-
ग्रामीणों के साथ बैठक, कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र का वितरण
-
हाट और बाजार में शाम को रोजाना एक नुक्कड़ सभा
-
हर विधानसभा में चार ग्रुपों में आठ दिन पदयात्रा का संचालन
-
हर विधानसभा के 60 ग्राम सभा/वार्डों में हर दिन पदयात्रा
-
प्रत्येक विधानसभा में कुल आठ नुक्कड़ सभाओं का आयोजन
-
32,240 किमी पदयात्रा, 24,180 ग्राम सभा स्तरीय बैठक
-
14 से 24 नवंबर के बीच 5,000 नुक्कड़ सभाओं का आयोजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




