ePaper

मायावती का योगी पर तंज, आपकी तरह मेरा भी परिवार नहीं है मगर मैंने आपकी तरह दिखावटी गेरूआ नहीं धारण किया

Updated at : 09 Nov 2021 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
मायावती का योगी पर तंज, आपकी तरह मेरा भी परिवार नहीं है मगर मैंने आपकी तरह दिखावटी गेरूआ नहीं धारण किया

मंगलवार को बसपा सुप्रीमो एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पत्रकारों से वार्ता की. इस बीच उन्होंने सपा और भाजपा सहित अन्य सभी दलों पर मतलब की राजनीति का आरोप लगाया.

विज्ञापन

Lucknow News : मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पत्रकारों से वार्ता की. इस बीच उन्होंने सपा और भाजपा सहित अन्य सभी दलों पर मतलब की राजनीति का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी दल जनता को लुभाने-बरगलाने में जुट गए हैं.’

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दोपहर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया था. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और सपा दोनों ही राजनीतिक दल जिन्ना सरीखे साम्प्रदायिक मुद्दों को जबरन हवा देने का काम कर रही हैं. इन दोनों पार्टी की सोच जातिवादी है. साम्प्रदायिक विचारधारा को चुनाव से पहले तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर वे अपना मतलब सिद्ध करने पर तुले हुए हैं. उन्होंने कहा, ‘सपा-भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं.’

मायावती ने कहा कि चुनाव का दिन नजदीक आने के साथ ही सभी राजनीतिक दल अपना मतलब सिद्ध करने के लिए जनता को लोकलुभावन वादे कर रही है. मगर प्रदेश की जनता यह अच्छी तरह से जानती है कि यह सब वादे काल्पनिक हैं. उन्होंने कहा, ‘भाजपा-सपा-कांग्रेस जनता को तरह-तरह से बरगला रही है. मगर अब जनता काफी समझदार है. वह इनके झांसे में नहीं आने वाली है.’

Also Read: बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, सपा और भाजपा की राजनीति और सोच जातिवादी व साम्प्रदायिक

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola