ePaper

UP Election 2022: जौनपुर पहुंची सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की विजय रथयात्रा, भाजपा को उखाड़ फेंकने का दिया संदेश

Updated at : 14 Dec 2021 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: जौनपुर पहुंची सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की विजय रथयात्रा, भाजपा को उखाड़ फेंकने का दिया संदेश

अखिलेश यादव जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में करीब 11 बजे पहुंचे. यहां उनका पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. लाल टोपी पहने सपाइयों की भीड़ देख अखिलेश भी तस्वीरों में उत्साहित नजर आए.

विज्ञापन

Lucknow News: जौनपुर में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव दो दिन के दौरे पर पहुंचे हैं. वे अपनी समाजवादी विजय रथयात्रा को लेकर मंगलवार को यहां पहुंचे हैं. इस बीच उनके स्वागत में सपाइयों का हुजूम उमड़ पड़ा. जगह-जगह अपने नेता को देखने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता जोश में नजर आए.

undefined

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए ये दो दिन बहुत खास हैं. वे इन दो दिनों में जौनपुर की सभी विधानसभा सीट पर पार्टी का प्रचार करने के साथ ही चुनावी समीकरणों को साधने की कवायद करेंगे. इसी क्रम में अखिलेश यादव जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में करीब 11 बजे पहुंचे. यहां उनका पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. लाल टोपी पहने सपाइयों की भीड़ देख अखिलेश भी तस्वीरों में उत्साहित नजर आए. उन्होंने इस बीच विरोधी दलों खासकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को लेकर काफी हमला किया. उन्होंने सबको सपा की सरकार बनने पर लाई जाने वाली योजनाओं को लेकर संदेश दिया.

undefined

इसके बाद वे वहां रवाना होकर अपनी विजय रथयात्रा पर सवार होकर सदर विधानसभा क्षेत्र के कुत्तूपुर चौराहे पहुंचे. यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. अखिलेश के स्वागत में लोग साइकिल पर लाल चुनरी बांधे खड़े नजर आए. सपा सुप्रीमो ने भी सबका आभार जताते हुए उन्हें सपा को स्थानीय क्षेत्रों में मजबूत करने की सलाह देते हुए प्रदेश में सरकार बनवाने में सहयोग करने की अपील की.

Also Read: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण नहीं करा सकते- स्वतंत्र देव
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola