ePaper

ओवैसी पर हमले के बाद अखिलेश ने तोड़ी चुप्पी, पूछा- अगर प्रदेश से अपराधी भाग गए थे तो यह हमला किसने किया?

Updated at : 04 Feb 2022 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
ओवैसी पर हमले के बाद अखिलेश ने तोड़ी चुप्पी, पूछा- अगर प्रदेश से अपराधी भाग गए थे तो यह हमला किसने किया?

ताज नगरी आगरा में समाजवादी विकास यात्रा के दौरान समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायिरंग की घटना की निंदा की.

विज्ञापन

Firing On Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग मामले में शुक्रवार को पहली बार सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने चुप्पी तोड़ी. उन्होंने घटना की निंदा की. उन्होंने बीजेपी सरकार से सवाल भी पूछे और मामले की जांच करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की. वहीं, असदुद्दीन ओवैसी ने जेड कैटेगरी की सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया है.

ताज नगरी आगरा में समाजवादी विकास यात्रा के दौरान समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायिरंग की घटना की निंदा की. उन्होंने कहा- इसकी मैं निंदा करता हूं. इसके पीछे दोषी कौन है? और कारण क्या है? ये लोग तो दावा करते थे प्रदेश से अपराधी भाग गए हैं. अपराधी भाग गए थे तो यह हमला किसने किया.

फायरिंग की घटना को लेकर शुक्रवार को असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात की. वहीं, असदुद्दीन ओवैसी ने जेड कैटेगरी की सुरक्षा लेने से भी इंकार कर दिया. पत्रकारों से बात करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- मुझे जेड कैटेगरी की सिक्योरिटी नहीं चाहिए. मुझे ए कैटेगरी का शहरी बनाइए. जिससे मेरी और दूसरों की जिंदगी बराबर हो. मैं चुप नहीं रहूंगा. मुझे न्याय चाहिए. यूपी की जनता गोली चलाने वालों को बैलेट से जवाब देगी. नफरत को मोहब्बत से हराएगी.

Also Read: UP Election 2022: असदुद्दीन ओवैसी पर हमले को लेकर चुप नहीं बैठेगी AIMIM, बनाई ये रणनीति

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को बताया था कि उनकी गाड़ी पर तीन से चार राउंड फायरिंग हुई. असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करके गाड़ी पर गोली चलने की जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि छिजारसी टोल गेट पर उनकी गाड़ी पर गोलियां चलाई गई. तीन से चार राउंड फायरिंग हुई. फायरिंग के कारण गाड़ी पंक्चर हो गई. बाद में दूसरी गाड़ी से वो लौट गए. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों को शुक्रवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola