बरेली-पीलीभीत हाईवे पर कार की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी और बच्चे घायल, पढ़ें अपने शहर की खबरें

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Mar 2023 7:16 AM

विज्ञापन

रेली देहात के नवाबगंज थाना क्षेत्र के परेवा सादात गांव निवासी लोकेश (30 वर्ष) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से राजघाट निवासी एक रिश्तेदार के घर दावत खाने जा रहे थे. हाफिजगंज थाना क्षेत्र में बरेली-पीलीभीत हाइवे पर एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी.

विज्ञापन

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली-पीलीभीत हाईवे पर एक तेज गति से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई. जबकि उसकी पत्नी और बच्चे घायल हैं. यह सभी एक रिश्तेदारी में दावत खाने जा रहे थे. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. इसके साथ ही एक अन्य हादसे में एक गार्ड घायल हो गया. उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रेली देहात के नवाबगंज थाना क्षेत्र के परेवा सादात गांव निवासी लोकेश (30 वर्ष) अपनी पत्नी, और बच्चों के साथ बाइक से राजघाट निवासी एक रिश्तेदार के घर दावत खाने जा रहे थे. हाफिजगंज थाना क्षेत्र में बरेली-पीलीभीत हाइवे पर एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी. पुलिस ने राहगीरों की मदद से गंभीर घायल लोकेश को जिला अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया.

Also Read: बरेली में गैस सिलेंडर फटा, इलाज के दौरान एक की मौत, जानिए अपने बरेली की क्राइम न्यूज़…
घर में मचा कोहराम

जहां इलाज से पहले ही लोकेश की मौत हो गई. हादसे में बाइक सवार लोकेश की पत्नी लक्ष्मी और बेटा अंश भी घायल है. उनका इलाज कराया गया. लोकेश की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. इसके साथ ही कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है.

सड़क हादसे में गार्ड घायल

बिशरतगंज थाना क्षेत्र के किशनी गांव निवासी सुधीर (35 वर्ष) को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल के परिजनों ने बताया कि सुधीर फरीदपुर स्थित एक फॉम फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड है. वह ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था. बिथरी चैनपुर थाने के खजुरिया गांव में पीछे से आए किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. इससे वह जमीन पर गिरकर घायल हो गया. टक्कर मारने वाला आरोपी वाहन लेकर फरार हो गया. राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी. इसके बाद इलाज को भर्ती किया गया है.

रिपोर्ट-मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola