Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: खुद के लापता होने के पोस्‍टर देख चौंकी नायरा, आनेवाला है बड़ा ट्विस्‍ट

Updated at : 28 Sep 2020 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: खुद के लापता होने के पोस्‍टर देख चौंकी नायरा, आनेवाला है बड़ा ट्विस्‍ट

yeh rishta kya kehlata hai spoiler alert naira s fierce Durga avatar scares off her enemies big twist in upcoming episode bud : सीरियल 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के आनेवाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. कृष्‍णा को बचाने निकला कार्तिक खुद मुसीबत में फंस गया है. कृष्‍णा को जिस परिवार ने गोद लिया है उनके इरादे गलत हैं. कार्तिक के गायब होने से घबराई नायरा दोनों की तलाश में निकल गई है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: सीरियल ‘ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के आनेवाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. कृष्‍णा को बचाने निकला कार्तिक खुद मुसीबत में फंस गया है. कृष्‍णा को जिस परिवार ने गोद लिया है उनके इरादे गलत हैं. कार्तिक के गायब होने से घबराई नायरा दोनों की तलाश में निकल गई है. नायरा प्रेग्‍नेंट हैं और वह परिवारवालों को बिना बताए कार्तिक को ढूंढ़ने निकली है.

कार्तिक और कृष्ण दोनों को बंधक बना लिया गया है. वहीं नायरा ने कार्तिक और कृष्णा को बचाने के लिए अपने और अपने होनेवाले बच्चे दोनों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है. नायरा कार्तिक और कृष्णा को रखे गये उस जगह को लगभग ट्रैक कर लेती है, लेकिन समय पर उन तक पहुंचने में विफल रहती है.

आनेवाले एपिसोड में नायरा को खुद के लापता होने के पोस्‍टर वहां के दीवारों पर दिखाई देंगे, जिसे देखकर नायरा चौंक जायेंगी. वहीं नायरा उस कारखाने वाली जगह को ढूंढ़ती जहाँ कार्तिक और कृष्णा को जाहिरा तौर पर ले जाया जाता है. वहीं व‍ह बुढ़िया नायरा का पीछा करती है, नायरा पास के एक मंदिर में पहुँचती है. वह देवी दुर्गा के घूंघट में रहती हैं और अपने भयंकर अवतार को प्रकट करती हैं.

Also Read: Bigg Boss 14: बेरोज़गारी की वजह से मुंबई छोड़ इंदौर जाने वाले एक्टर शार्दूल पंडित की बिग बॉस में एंट्री! इन कंटेस्‍टेंट्स के नाम भी तय

नायरा आखिरकार अपने बच्‍चे, कार्तिक और कृष्ण की खातिर अपने दुश्मनों से लड़ने जा रही है. क्या यह नायरा का सबसे बड़ा ‘अग्निपरीक्षा’ बनने जा रहा है? क्‍या नायरा कार्तिक और कृष्‍णा को बचा पायेंगी? यह तो आनेवाले एपिसोड में ही पता चल पायेगा.

दरअसल, कार्तिक अपनी बेटी कृष्णा की मदद के घर से निकला है, इसके बाद से वह घर नहीं लौटा. जिस परिवार ने कृष्णा को गोद लिया है वह अच्छा नहीं है और कई गलत कामों में शामिल है. कार्तिक को गायब करने में उनका ही हाथ है. नायरा अपने परिवार से इस बात का जिक्र करती है लेकिन कोई उसकी बातों पर विश्‍वास नहीं करता. जिसके बाद प्रेग्‍नेंट नायरा खुद कार्तिक को बचाने घर से नि‍कलती है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola