ePaper

यश चोपड़ा ने गिद्दी में की ‘मेरी प्यारी धनिया’ की शूटिंग, रिलीज हुई ‘काला पत्थर’, दिलचस्प है कहानी

Updated at : 11 Oct 2022 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
यश चोपड़ा ने गिद्दी में की ‘मेरी प्यारी धनिया’ की शूटिंग, रिलीज हुई ‘काला पत्थर’, दिलचस्प है कहानी

Making of Kaala Patthar|Meri Pyari Dhaniya|गिद्दी वाशरी के रिटायर्ड कर्मी शशि भूषण सिंह कहते हैं कि गिद्दी जैसी जगह पर फिल्म की शूटिंग बहुत बड़ी बात थी. 7-8 हजार लोग शूटिंग देखने जमा हो जाते थे. सबके मन में एक सवाल रहता था कि यश चोपड़ा कौन सी फिल्म बना रहे हैं. फिल्म का नाम क्या है.

विज्ञापन

Making of Kaala Patthar: बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा हजारीबाग जिला के गिद्दी (Gidi) में एक फिल्म की शूटिंग करने आये थे. फिल्म के क्रू मेंबर्स और तब के बड़े फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) को देखने के लिए हजारों की भीड़ जुट जाती थी. किसी ने यश चोपड़ा (Yash Chopra) से एक दिन पूछ लिया कि वे कौन-सी फिल्म बना रहे हैं. गिद्दी में जो फिल्म बन रही है, उसका नाम क्या है. इस पर यश चोपड़ा ने जवाब दिया, हमलोगों की फिल्म का नाम है ‘मेरी प्यारी धनिया’.

गिद्दी वाशरी में हुई थी काला पत्थर फिल्म की शूटिंग

फिल्म की शूटिंग खत्म हुई. यश चोपड़ा (Yash Chopra) अपने क्रू मेंबर्स और एक्टर्स के साथ मुंबई (उस समय बंबई) लौट गये. यह फिल्म जब रुपहले पर्दे पर रिलीज हुई, तो उसका नाम ‘मेरी प्यारी धनिया’ (Meri Pyari Dhaniya) नहीं था. इस फिल्म का नाम बदल चुका था. यशराज फिल्म्स (Yashraj Films) के बैनर के तले बनी इस फिल्म का नाम था- काला पत्थर (Kaala Patthar). यह जानकारी गिद्दी वाशरी में काम कर चुके रिटायर्ड कर्मचारियों ने हमें दी, जिन्होंने उस वक्त फिल्म की शूटिंग को बेहद करीब से देखा था. इनमें एक वॉलेंटियर भी थे, जो शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर्स की मदद कर रहे थे.

Also Read: Happy Birthday Bachchan: …तो शोले फिल्म में ‘जय’ नहीं, ‘गब्बर सिंह’ के रूप में सामने आते अमिताभ बच्चन
शत्रुघ्न सिन्हा आते थे फिल्म की शूटिंग करने

गिद्दी वाशरी से रिटायर कर्मचारी शशि भूषण सिंह ने बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा इस वाशरी में शूटिंग करने के लिए आये थे. गिद्दी बहुत छोटी जगह थी. शत्रुघ्न सिन्हा बड़े फिल्म स्टार थे. इसलिए वह कभी यहां रुके नहीं. हजारीबाग के तत्कालीन एसपी उनको लेकर दिन में शूटिंग के लिए आते थे और शाम को अपने साथ ही बिहारी बाबू को लेकर चले जाते थे. यह बताते हुए कि गिद्दी वाशरी एशिया की सर्वश्रेष्ठ वाशरी थी, शशि भूषण सिंह के चेहरे पर गौरव की अनुभूति होती थी. उन्हें इस बात पर गर्व था कि जिस वाशरी में उन्होंने नौकरी की, वहां शत्रुघ्न सिन्हा जैसे स्टार आये. यश चोपड़ा जैसे डायरेक्टर ने फिल्म की शूटिंग की.

फिल्म की शूटिंग देखने के लिए जमा हो जाते थे 7-8 हजार लोग

गिद्दी वाशरी के रिटायर्ड कर्मी शशि भूषण सिंह कहते हैं कि उस वक्त गिद्दी जैसी छोटी-सी जगह पर फिल्म की शूटिंग बहुत बड़ी बात थी. 7-8 हजार लोग शूटिंग देखने के लिए जमा हो जाते थे. सबके मन में एक सवाल रहता था कि यश चोपड़ा कौन सी फिल्म बना रहे हैं. फिल्म का नाम क्या है. शूटिंग के ही दौरान किसी ने यश चोपड़ा से पूछ दिया कि फिल्म का नाम क्या है? तब उन्होंने कहा था कि फिल्म का नाम है ‘मेरी प्यारी धनिया’.

Also Read: 80 साल बेमिसाल बच्चन: अमिताभ को क्यों रास नहीं आयी राजनीति? कैसे आये पॉलिटिक्स में और क्यों लिया संन्यास?
गिद्दी में काफी दिनों तक हुई चर्चा

शशि भूषण सिंह ने बताया कि जब फिल्म रिलीज हुई, तो हमलोगों ने देखा कि इस फिल्म का नाम तो ‘काला पत्थर’ है. इस पर भी गिद्दी में काफी चर्चा हुई. बाद में लोगों को समझ में आया कि यश चोपड़ा उस वक्त फिल्म के नाम का खुलासा नहीं करना चाहते रहे होंगे. इसलिए ग्रामीणों की जिज्ञासा शांत करने के लिए शायद फिल्म का एक काल्पनिक नाम बता दिया. अब तक इस नाम से कोई हिंदी फिल्म नहीं बनी.

Also Read: अमिताभ बच्चन का झारखंड कनेक्शन: कोलियरी का काम देखने और सीखने आये थे झरिया, गिद्दी वाशरी से भी है नाता
‘काला पत्थर’ में थे उस जमाने के कई स्टार कलाकार

‘काला पत्थर’ फिल्म में यश चोपड़ा ने उस जमाने के कई बड़े कलाकारों को लिया था. इसमें अमिताभ बच्चन (#80saalbemisaalbachchan), शत्रुघ्न सिन्हा और शशि कपूर सरीखे अभिनेता थे, तो राखी, परवीन बाबी, नीतू सिंह जैसी अदाकारा भी थी. खलनायक की भूमिका प्रेम चोपड़ा ने निभायी थी. झरिया के चासनाला कोयला खदान में हुए हादसे पर आधारित सितारों से सजी यह फिल्म सुपर-डुपर हिट रही थी.

Also Read: Amitabh Bachchan Birthday: झारखंड के गिद्दी वाशरी में हुई थी अमिताभ की फिल्म ‘काला पत्थर’ की शूटिंग

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola