ePaper

हॉन्टेड जगह पर शूटिंग के दौरान यामी गौतम के साथ हुआ ये अजीब वाक्या, एक्ट्रस ने किया खुलासा

Updated at : 07 Oct 2021 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
हॉन्टेड जगह पर शूटिंग के दौरान यामी गौतम के साथ हुआ ये अजीब वाक्या, एक्ट्रस ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने भूतों को लेकर कुछ नए खुलासे किए हैं. अभिनेत्री ने बताया कि भूत पुलिस की शूटिंग के दौरान वह जिस होटल में रुकी थी, वहां उनके साथ अजीबो-गरीब वाक्या हुआ था.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम हाल ही में फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नजर आई थी. इस फिल्म के दौरान यामी के साथ होटल रुम में कई अजीबो-गरीब वाक्या हुआ था. सोशल मीडिया पर इन-दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में यामी फिल्म की शूटिंग के दौरान के अनुभव शेयर कर रही हैं.

यामी कहती हैं कि ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग के दौरान वह एक प्रॉपर्टी में रुकी थी. इस दौरान वहां रात को कई वाक्या हुआ. एक्ट्रेस ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में इसका खुलासा किया है.

यामी ने कहा कि वह एक शूटिंग के सिलसिल में मसूरी गई थी, जहां एक खूबसूरत से घर में रुकी. उस घर के बारे में सबसे सुना था कि वह हॉन्टेड है, वहीं कई लोग हॉन्टेड एक्सपीरियंस कर चुके हैं. जिसके बाद मैं जब रुम में पहुंची तो कपिल का शो देखने के लिए टीवी चलाया, लेकिन चालू नहीं हुआ. जिसके बाद आईपैड पर कोशिश की तो वो भी नहीं चला जबकि वो पूरा चार्ज था.

Also Read: रितिक रोशन ने आर्यन खान के लिए लिखा मोटिवेशनल नोट, कहा- यह बुरा वक्त गुजर जाएगा, अच्छाइयां मत खोना

मैने कोशिश की जब नहीं चला, जिसके बाद मैनें सोने से पहले प्रार्थना करते समय कहा, कि अगर इस कमरे में कोई है, तो डिस्टर्ब न करें मुझे सोने दे. जिसके बाद मैं सो गई. आपको बता दूं कि मेरे कमरे में कुछ मोमबत्तियां जली हुईं थीं, लेकिन वो बेड के पास नहीं थीं बहुत दूर थीं.

अगले दिन जब उठी और शूटिंग के लिए मेरे हेयर स्टाइलिस्ट मेरे बाल बना रहे थे तो उन्हें मेरे बालो में कुछ फंसा हुआ दिखा. जब कर्ल के दौरान हिट पड़ा तो बालों में मोमबत्ती का वैक्स लगा था, जो बार-बार पिघल रहा था. उस समय मैं थोड़ा डर गई. यह वैक्स करीब 15 दिनों तक मेरे बालों में लगा रहा. गनीमत रही कि मुझे कुछ नहीं हुआ.

Also Read: जाह्नवी कपूर ने फ्लान्ट किया ‘आई लव यू माय लब्बू’ नाम का टैटू, फैंस ने पूछा कौन है ये, देखें PHOTOS

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola