World Youth Skills Day 2023: विश्व युवा कौशल दिवस आज, जानें, महत्व और इतिहास

Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Jul 2023 6:40 AM

विज्ञापन

World Youth Skills Day 2023: 15 जुलाई 2015 को पहले विश्व युवा कौशल दिवस के मौके पर भारत में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की शुरुआत की गई थी. इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी.

विज्ञापन

World Youth Skills Day 2023:  विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) 2023 प्रतिवर्ष 15 जुलाई को मनाया जाता है. यह युवाओं को रोजगार, अच्छे काम और उद्यमिता के लिए कौशल से लैस करने के रणनीतिक महत्व पर केंद्रित है. यह दिन दुनिया भर के युवाओं को रोजगार, काम और उद्यमिता के लिए आवश्यक कौशल से लैस करने के लिए है. यह दिन युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के लिए कौशल से लैस करने के महत्व को मनाने, स्वीकार करने के लिए है.

भारत में इसी दिन शुरू हुई थी प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना

15 जुलाई 2015 को पहले विश्व युवा कौशल दिवस के मौके पर भारत में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की शुरुआत की गई थी. इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी. इस योजना के तहत सरकार की तरफ से देश के युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में नि:शुल्क में औद्योगिक प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वो रोजगार प्राप्त कर सकें. 14 से 35 साल के युवा इस मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं. प्रशिक्षण के लिए तीन महीने, छह महीने और एक साल के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होता है. कोर्स पूरा करने के बाद सरकार की ओर से एक सर्टिफिकेट दिया जाता है. ये सर्टिफिकेट देशभर में मान्य है. इस सर्टिफिकेट के बाद युवा देशभर में स्किल्स के आधार पर कहीं भी रोजगार आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोरोना काल से पहले करीब 3231 युवाओं को इस मिशन के जरिए ट्रेनिंग दिलाई गई और 2778 को रोजगार दिया गया. फिलहाल कोरोना के चलते ये मिशन बंद पड़ा है.

विश्‍व कौशल दिवस मनाने का महत्‍व

यह दिन दुनियाभर के युवाओं को रोजगार, काम और एंटरप्रेन्योर बनने के लिए जरूरी स्किल्स से लैस बनाने के लिए समर्पित है. इस दिन युवा, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण (टीवीईटी) संस्थानों, फर्मों, नियोक्ताओं और श्रमिक संगठनों, नीति निर्माताओं और विकास भागीदारों के बीच संवाद का एक अनूठा अवसर प्रदान किया जाता है. लैंगिक असमानता को समाप्त करने और कमजोर लोगों तक संसाधनों की पहुंच सुनिश्चित करने को भी बढ़ावा देने के लिए भी इस दिन खास है.

भारत सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जाती है. जिनमें से कुछ युवाओं के लिए खास होती है. कई स्कीम खेल को लेकर युवाओं को प्रोमोट करती हैं. आइए एक नजर इन्हीं योजनाओं पर डालें.

स्टार्टअप इंडिया

स्टार्टअप इंडिया भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली खास योजना है. जो युवन को स्टार्टअप करने, नए कारोबार को करने, नवविचार को प्रभावित करने में मदद करती है. इसका मकसद भारत में स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा देना है. और एक मजबूत परिस्थिति का निर्माण करना है जहां युवा अपने नए विचारों और बिजनेस स्किल को खुल कर दिखा पाएं.

पीएम मंत्री कौशल विकास योजना

इन योजना को साल 2015 में लॉन्च किया गया था. इस योजना के तहत युवाओं को अलग-अलग स्किल्स और प्रोग्राम की ट्रेनिंग फ्री में दी जाती है. साथ ही एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता है. जिसका उद्देश्य इंडस्ट्री का ग्रोथ और युवाओं के बीच रोजगार के ऑप्शन बनाना है. इस योजना ने अब तक कई लोगों को लाभ पहुंचाया है.

विश्व युवा कौशल दिवस थीम

विश्व युवा कौशल दिवस को सफल बनाने हेतु संयुक्त राष्ट्र प्रत्येक वर्ष युवा कौशल दिवस के लिए एक नई थीम घोषित करता है. विश्व युवा कौशल दिवस का इस वर्ष (2023) की थीम है, ‘परिवर्तनकारी भविष्य के लिए शिक्षकों, प्रशिक्षकों और युवाओं को कुशल बनाना.’ (Skilling teachers, trainers and youth for a transformative future).

पीएम रोजगार योजना

प्रधानमंत्री रोजगार योजना भी भारत सरकार द्वारा चलाई योजनाओं में से एक है. इस योजना को साल 1993 में लॉन्च किया गया था. इसके तहत बेरोजगात युवाओं और महिलाओं को लोन उपलब्ध करवाया जाता है. ताकि वो नया कारोबार शुरू कर पाए.

नेशनल अप्रेन्टस्शिप प्रोमोशन स्कीम

यह भी भारत सरकार की खास योजनाओं में से एक है. जिसका उद्देश्य अप्रेन्टिसशिप को प्रोमोट करना है. इस योजना के तहत युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में ट्रेनिंग दी जाती है. ऑन द जॉब ट्रेनिंग की सुविधाएं भी मिलती है. कई इंडस्ट्री और कंपनियां इस योजना के तहत एक निर्धारित स्टीपेंड पर एक फिक्स समय के लिए रोजगार देता है.

ग्रीन स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम

यह भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली खास योजना है. पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में सतत विकास विकास को लेकर खास वोकेशनल ट्रेनिंग दी जाती है, जिसमें उन जॉब्स को शामिल किया जाता है, जो एनर्जी कन्जम्शन को कम करें और पर्यावरण की सुरक्षा करें. प्रोग्राम खासकर मैकेनिकल/टेक्निकल स्किल को लेकर होता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola